- मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश की संभावना
- UCC को लेकर आदिवासी समाज से जुड़ा अहम मुद्दा सामने आया
- परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल
- बीकानेर से उठेगी ग्लोबल टूरिज्म की नई उड़ानहोटल फेडरेशन के शपथ ग्रहण समारोह (बीकानेर संभाग) में जुटेंगे सत्ता, प्रशासन और पर्यटन जगत के दिग्गज
- रोमांटिक इमेज से आगे बढ़ीं रश्मिका मंदाना, नई फिल्म में अंडरवॉटर एक्शन से करेंगी धमाकेदार वापसी
- ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 191 सदस्यीय भारतीय दल को हरी झंडी, नीरज चोपड़ा करेंगे अगुवाई
- पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, 102 लोगों से पूछताछ; युवाओं के लिए जारी की अहम चेतावनी
- दतिया उपचुनाव: बीजेपी ने आशुतोष तिवारी पर जताया भरोसा, संघ पृष्ठभूमि के नेता को बनाया उम्मीदवार
Browsing: हाईपर लोकल
(समाजसेवी सिराजुद्दीन 30वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित) बीकानेर में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले समाजसेवियों और भामाशाहों का सम्मान किया गया। जिला परिषद सभागार में आयोजित 30वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में 13 भामाशाह और 9 प्रेरकों को सम्मानित कर शिक्षा के प्रति उनके योगदान को सराहा गया।जिला परिषद सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ जिला कलेक्टर निशांत जैन ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले 13 भामाशाह और 9 प्रेरकों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की…
Kota Medical College Hospital के गायनिक वार्ड में बुधवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां एक साथ 6 प्रसूताओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाकी 5 की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। सभी को तुरंत नेफ्रोलॉजी और गायनिक वार्ड में शिफ्ट कर इलाज दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कुल 13 महिलाओं को एक साथ दवाएं दी गई थीं, जिनमें से 6 को गंभीर दिक्कतें होने लगीं। प्रभावित महिलाओं में ब्लड प्रेशर गिरना, प्लेटलेट्स कम होना और यूरिन बंद होने जैसे लक्षण देखे गए।…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के दौरान कई जगहों से गड़बड़ी और हिंसा की शिकायतें सामने आई हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी का कहना है कि डायमंड हार्बर के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन में बीजेपी के चुनाव चिह्न के सामने टेप चिपका दिया गया, जिससे मतदाता उस विकल्प को चुन न सकें। इन आरोपों पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने संज्ञान लेते हुए कहा कि जिन बूथों पर ईवीएम में इस तरह की गड़बड़ी…
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के मोटागांव क्षेत्र के टामटिया गांव में एक हत्या की घटना ने पूरे इलाके का माहौल बिगाड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना की जड़ एक पुराना प्रेम संबंध था, जो खत्म होने के बावजूद दोनों परिवारों के बीच तनाव की वजह बना रहा। जानकारी के अनुसार, मृतक की बहन और कटारा फला गांव के एक युवक के बीच पहले प्रेम संबंध था। दोनों अब अलग होकर अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रहे थे, लेकिन पुराने विवाद के कारण दोनों परिवारों में रंजिश बनी हुई थी। इसी रंजिश ने गंभीर रूप ले लिया और आरोपी…
राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करौली जिले के नादौती में SDM Kajal Meena, उनके रीडर Dinesh Kumar Saini और वरिष्ठ सहायक Praveen Dhakad को 60 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एक बैग से करीब 4 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए, जिसकी जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, जमीन बंटवारे (तकसीमा) के अंतिम आदेश को प्रभावित करने के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एसीबी को मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की सवाई माधोपुर यूनिट ने जाल बिछाया और नादौती SDM…
राजस्थान शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई जाने वाली चार पुस्तकों को पाठ्यक्रम से हटाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विभाग ने इन किताबों को विलोपित श्रेणी में शामिल करते हुए स्कूलों में इनके पढ़ाने और छात्रों के पढ़ने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने आधिकारिक आदेश जारी किया है, जिसमें संबंधित पुस्तकों के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज किए गए हैं। हटाई गई पुस्तकों में कक्षा 9, 10, 11 और 12 की एक-एक किताब शामिल है। ये सभी पुस्तकें राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, स्वतंत्रता आंदोलन और आजादी…
जयपुर । बीकानेर की बेटी ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। Dayavanti Associates की खास पहल के तहत जयपुर में आज नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी ने फीता काटकर शुभारंभ किया और दयावंती सोनी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और इस तरह के प्रयास उन्हें नई ऊंचाइयों…
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक मामूली विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। कपासन थाना क्षेत्र के जवानपुरा गांव में खेत पर काम के दौरान खंभा टूटने की बात को लेकर दो सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, खेत से गेहूं का भूसा निकालते समय बाड़ पर लगा एक खंभा अचानक टूट गया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में उग्र हो गई। गुस्से में…
राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क से एक बार फिर बाघ के जंगल से बाहर आने की घटना सामने आई है। इस बार चर्चित बाघिन नूरी (टी-39) अपने तय क्षेत्र से निकलकर जैतपुरा गांव के पास टोंक-चिरगांव नेशनल हाईवे 552 पर नजर आई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे बाघिन नूरी हाईवे पर बेखौफ अंदाज में टहलती दिखाई दी। उस समय सड़क पर ट्रैफिक कम था, लेकिन राहगीरों की नजर पड़ते ही यह खबर तेजी से फैल गई। किसी वाहन चालक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल…
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। राजस्थान के पाली निवासी 3 वर्षीय भागीरथ गुरुवार रात बड़नगर के पास झलारिया गांव में एक खेत के खुले बोरवेल में गिर गया। करीब 23 घंटे तक चले लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, भागीरथ अपने परिवार के साथ पिछले तीन महीने से उज्जैन क्षेत्र में रह रहा था। उसका परिवार ऊंट और भेड़ों के साथ गांव-गांव घूमकर जीवनयापन करता है। तीन दिन पहले ही वे लोग झलारिया गांव में अय्यूब खान…