Author: न्यूज़ डेस्क

दौसा, राजस्थान : दौसा जिले में 48 घंटे की बारिश में गांव को जलमग्न कर टापू में तबदील कर दिया है. हर जगह पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. जिलें में आई बाढ़ के कारण लगभग 600 आबादी वाले दो गांव के लोग फंस गए है. वहीं प्रशासन इन लोगों को निकालने का रास्ता खोजने में लगा है. जिसके चलते एनडीआरफ, सिविल डिफेंस सहित स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के कार्य में लगे हुए है, हालांकि प्रशासन ने अस्थाई नाला बनाकर पानी की निकासी शुरू की है. इस कार्य से ग्रामीणों को राहत देने का काम किया है. 600…

Read More

अर्जुन कपूर की लेटेस्ट फोटो डंप में बहुत ही खूबसूरत पल देखने को मिल रहे हैं। जो तस्वीरें शेयर की है उसमें एक्सरसाइज, स्विमिंग, फूड और नेचर जैसी खूबसूरत चीजों की झलक देखने को मिल रही है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अर्जुन कपूर ने ये स्पेशल तस्वीरें शेयर करते हुए प्यारा कैप्शन भी लिखा है। पहली तस्वीर में, हम अभिनेता को बारिश के बीच तैरते हुए देख सकते हैं। दूसरी तस्वीर में सलाद और चावल से भरी एक प्लेट दिख रही है। फिर एक और तस्वीर हम एक्टर को जिम में वर्कआउट करते देख सकते हैं। हम ‘सिंघम अगेन’ स्टार…

Read More

क्रिकेट जगत : सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ T20I में भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. जबकि तीन मैचों की श्रृंखला के लिए शुभमन गिल को उप कप्तान नियुक्त किया गया है. वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है और रोहित टीम की कप्तानी भी करेंगे. गिल वनडे सीरीज में भी उपकप्तान हैं. सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज,…

Read More

राजस्थान सलूंबर : राजस्थान के सलूंबर जिले में एक शिक्षक के परिवार पर अज्ञात हमलावरों ने तलवारों से हमला कर दिया. इस घटना में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हैं. इस घटना को लेकर आज शुक्रवार (26 जुलाई) उदयपुर की मोर्चरी के सामने समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई करने की मांग की है.समाज के लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि वह परिवार को आर्थिक सहायता की घोषणा करे. उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक…

Read More

कारगिल युद्ध की जीत के 25वें समारोह में मोदी ने कहा पकिस्तान ने इतिहास से कुछ नहीं सीखा दिल्ली : करगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने इतिहास से कोई सबक नहीं सीखा. उसने जब भी कोई दुस्साहस किया है, उसे हार का सामना करना पड़ा है. करगिल में हमने न केवल युद्ध जीता, बल्कि सत्य, संयम और शक्ति का अद्भुत उदाहरण पेश किया. कारगिल युद्ध की जीत न तो सत्ता में बैठी किसी सरकार की जीत है और न ही किसी राजनीतिक समूह की, यह…

Read More

दिल्ली: एक ऐतिहासिक फैसले में, सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच ने 8:1 के बहुमत से निर्णय दिया कि रॉयल्टी टैक्स नहीं है, जिससे राज्यों को खनन गतिविधियों पर रॉयल्टी टैक्स लगाने और वसूलने का अधिकार मिल गया है. इस फैसले को राज्य सरकारों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत माना जा रहा है, क्योंकि इससे उन्हें आर्थिक रूप से लाभ होगा. बहुमत का मत: बेंच ने 8:1 के बहुमत से स्पष्ट किया कि खनन कंपनियों द्वारा राज्य सरकारों को किए जाने वाले रॉयल्टी भुगतान टैक्स नहीं हैं. यह भेद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका मतलब है कि राज्य इन रॉयल्टी पर…

Read More

अनूपगढ़ : सीमा पार से पाकिस्तान आए दिन भारत में मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश करता है. सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान, सीआईडी और पुलिस की सक्रियता के कारण बहुत बार तस्कर पकडे जाते हैं. हैरानी की बात यह है कि सीमा इलाके में पकड़ी जाने वाले हेरोइन के आंकड़े दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं. अनूपगढ़ एसपी रमेश मौर्य ने बताया कि एक जनवरी से अब तक लगभग 38 किलो 500 ग्राम हेरोइन पकड़ी जा चुकी है. जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 193 करोड़ है. उन्होंने बताया कि अनूपगढ़ जिले का काफी इलाका पाकिस्तानी…

Read More

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में बाबाओं को लेकर कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार की टिप्पणी के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने दिख रहे हैं. गुरुवार (25 जुलाई) को सदन में सत्ता पक्ष की ओर से मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और विधायक बालकनाथ ने इस मुद्दे पर श्रवण कुमार से माफी मांगने को कहा. वहीं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से विधायक पर कार्रवाई करने की मांग की. हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने बयान के लिए विधायक को चेतावनी दी. लेकिन इसके बाद भी सत्ता पक्ष श्रवण कुमार से माफी मंगवाने पर अड़ा रहा. सत्ता पक्ष का कहना था अगर वह माफी नहीं…

Read More

जयपुर: लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2024-25 का पूर्ण बजट पेश किया है. मोदी 3.0 का यह पहला बजट है जिसे सत्ता पक्ष के लोग शानदार और दूरगामी बता रहे हैं. हालांकि बजट पर विपक्ष लगातार हमलावर हो रहा है. केंद्रीय बजट को राजस्थान में भी सत्ता पक्ष ने अच्छा बताया और खूब तारीफ की. लेकिन विपक्ष द्वारा इसे पूरी तरह से निराशाजनक बताया. क्योंकि बजट में राजस्थान का नाम तक नहीं लिया गया. बजट पर गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक गहलोत समेत कई विपक्ष नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. वहीं अब सचिन पायलट ने भी अपनी…

Read More

राजस्थान मौसम विभाग : राजस्थान में सावन में खूब बारिश होने की संभावना है. मॉनसून ट्रफ लाइन भी अपने सामान्य से दक्षिण में है. जैसलमेर और कोटा से मॉनसून ट्रफ लाइन गुजर रही है. पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. जयपुर, जयपुर शहर, सवाईमाधोपुर में बारिश का अलर्ट है. मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन शहरों में जारी किया अलर्ट मौसम विभाग ने जयपुर, जयुपर शहर और सवाईमाधोपुर में अलर्ट जारी किया गया है.हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, अजमेर,…

Read More