Browsing: अन्तर्राष्ट्रीय

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब घरेलू कमोडिटी बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सोना करीब ₹2,300 प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग ₹7,000 प्रति किलोग्राम तक फिसल गई। MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना गिरकर करीब ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी भी लुढ़ककर करीब ₹2.23 लाख प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार करती दिखाई दी। बाजार खुलते ही दोनों कीमती…

Read More

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर गहरा गया है। होर्मुज़ क्षेत्र में ईरान के तीन जहाजों पर कथित हमलों के बाद दोनों देशों के बीच चल रही शांति वार्ता पर संकट मंडराने लगा है। राष्ट्रपति Donald Trump ने तुर्की में आयोजित NATO शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि ईरान के साथ सीज़फायर समझौता अब “खत्म” हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान भरोसेमंद नहीं है और उसके साथ आगे बातचीत करना समय की बर्बादी है। वहीं, ईरान के ख़ातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान की संप्रभुता के खिलाफ किसी भी अमेरिकी…

Read More

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों की अहम वार्ता से पहले एक नया कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया। इस बार मामला पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी। जानकारी के मुताबिक, वार्ता से पहले इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। जिस सेरेना होटल में दोनों देशों के प्रतिनिधि मिलने वाले हैं, वहां कर्फ्यू जैसे हालात देखे जा रहे हैं। इसी बीच ख्वाजा आसिफ ने X पर इजरायल को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी कर दी, जिसमें उन्होंने उसे…

Read More

भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने फ्रांस से 114 नए राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में इस बड़ी रक्षा डील को हरी झंडी दी गई। इस सौदे की कुल अनुमानित कीमत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसमें विमानों के साथ हथियार, स्पेयर पार्ट्स और अन्य सहायक पैकेज भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर MRFA राफेल विमानों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा, जिससे स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।…

Read More

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। बुलावायो में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर 261 रन बनाए, जिसे श्रीलंका ने 46 ओवर में हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की ओर से जोरिक वैन स्काल्विक ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 130 गेंदों में 116 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल थे। ओपनिंग में अदनान लगाडियन (46) के साथ उनकी 96 रन की साझेदारी ने…

Read More

रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को एक बार फिर शांति वार्ता के लिए मॉस्को आने का आमंत्रण दिया है। क्रेमलिन ने गुरुवार को बताया कि यह न्योता ऐसे समय भेजा गया है, जब अमेरिका के नेतृत्व में लगभग चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयास तेज हो गए हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार, रूस ने ज़ेलेंस्की को मॉस्को में बातचीत के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है, लेकिन अभी तक कीव की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। पेसकोव ने कहा कि यदि ज़ेलेंस्की मॉस्को आते हैं, तो उनकी सुरक्षा की…

Read More

जयपुर: ब्रिटेन के कंजर्वेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन ने जम्मू और कश्मीर मुद्दे पर भारत के पक्ष में अपना मजबूत और पुराना रुख एक बार फिर दोहराया है। उन्होंने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर पाकिस्तान के नियंत्रण की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पूरा जम्मू और कश्मीर भारत के साथ दोबारा एकीकृत होना चाहिए। जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में आयोजित एक हाई-टी कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए बॉब ब्लैकमैन ने स्पष्ट किया कि अनुच्छेद 370 को हटाने की उनकी मांग हालिया राजनीति से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह तीन दशक से भी अधिक पुरानी है। उन्होंने कहा…

Read More

भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर इन दिनों कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में दिखाई दे रहे हैं। हालिया घटनाक्रमों के बाद उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों और बैठकों में बुलेटप्रूफ इंतज़ाम बढ़ा दिए गए हैं। आर्मी हेडक्वॉर्टर में होने वाली मीटिंग्स के दौरान भी वह बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे बैठे नजर आए, जिससे पाकिस्तान में इस पर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें असीम मुनीर पाकिस्तानी जवानों को संबोधित करते हुए बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे बैठे दिखते हैं। इस वीडियो के सामने आने के…

Read More

मॉस्को/कीव: रूस-यूक्रेन युद्ध के खार्किव फ्रंट पर तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की की प्रस्तावित मुलाकात से ठीक पहले रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना ने खार्किव क्षेत्र के रणनीतिक शहर कुप्यांस्क पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार पश्चिमी सैन्य समूह की 6वीं गार्ड्स संयुक्त हथियार सेना ने शहर को अपने कब्जे में ले लिया है और शेष यूक्रेनी बलों को खदेड़ने की कार्रवाई जारी है। रूसी मंत्रालय की दैनिक ब्रीफिंग में कहा गया कि बीते 24 घंटों में यूक्रेनी सेना ने कुप्यांस्क में…

Read More

ढाका/चटगांव/खुलना: बांग्लादेश में कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। देश की राजधानी ढाका से लेकर चटगांव और खुलना तक हिंसा, आगजनी और लूटपाट का दौर जारी है। हादी पर हुए हमले और फिर सिंगापुर में इलाज के दौरान उसकी मौत की खबर सामने आते ही कट्टरपंथी संगठनों ने सड़कों पर उतरकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। हालात ऐसे बन गए हैं कि सीमावर्ती इलाकों में भी तनाव गहराता जा रहा है गुरुवार देर रात बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने शरीफ उस्मान हादी के निधन की पुष्टि की। इसके तुरंत…

Read More