- राजस्थान में नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, जयपुर पुलिस ने 4.30 लाख की जाली करेंसी पकड़ी
- राजस्थान के सरकारी स्कूल में विवाद के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई, छात्राओं के साथ वीडियो वायरल होने पर निलंबन
- बीकानेर के साइकिलिस्टों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय MTB चैंपियनशिप में जिले ने जीता खिताब
- राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 17 जिलों में बारिश के आसार; मौसम विभाग ने किया अलर्ट
- चित्तौड़गढ़ पहुंचे अमित शाह, आज अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
- राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बढ़ी सावधानी
- बीकानेर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, मशाल जुलूस के पहुंचने पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
- सियासत से ऊपर संवेदना! अर्जुनराम मेघवाल ने पेश की सकारात्मक राजनीति की मिसाल
Browsing: राज्य
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में शनिवार शाम को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सीएमओ में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. बैठक में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, मंत्री मदन दिलावर, बाबू लाल खराड़ी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अविनाश गहलोत, सुमित गोदारा, जोराराम कुमावत और गजेंद्र खींवसर समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे. कैबिनेट मीटिंग के बाद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले के बारे में जानकारी दी. डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि कोचिंग स्टूडेंट के बढ़ते सुसाइड…
शक्ति का रूप मानी जाने वाली महिलाएं आज किचन से बाहर निकलकर पूरे सम्मान के साथ अपने परिवार के भरणपोषण का जिम्मा भी उठा रही हैं. नारी तो हमेशा से ही आगे रही है, लेकिन मोदी सरकार की योजनाओं की वजह से उसे रोजमर्रा आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिली है और वह निरंतर अपने पथ पर तेजी से बढ़ रही है…अब रीना नाम की महिला की ही बात करें तो वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर पटरी पर बैठकर मूंगफली बेचती थीं, इस दौरान कभी उन्हें एमसीडी, तो कभी पुलिसवाले परेशान करते थे, लेकिन ‘राष्ट्रीय महिला कोष योजना’…
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश पुलिस की STF और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कौशांबी जिले से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक कथित एक्टिव आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आतंकवादी की पहचान पंजाब के अमृतसर के रामदास क्षेत्र के कुर्लियान गांव के रहने वाले संदिग्ध आतंकी लजर मसीह के रूप में हुई है। अब आतंकी की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने बताया है कि आंतकी लजर हाल ही में संपन्न हुए प्रयागराज महाकुंभ में आतंकी घटना करने की फिराक में था। ISI के साथ सम्पर्क में था आतंकी- डीजीपी…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने गुरुवार को एक निजी समारोह में कर्नाटक की प्रसिद्ध सिंगर शिवश्री स्कंदप्रसाद से शादी रचाई। यह शादी मीडिया की नजरों से दूर रही। इस शादी में केवल परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा राजनीतिक सहयोगी ही शामिल हुए। कई राजनीतिक नेताओं ने इस खुशी के अवसर की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। प्रमुख उपस्थित मेहमानों में बीजेपी नेता अन्नामलाई, प्रताप सिम्हा और अमित मालवीय थे, जिन्हें शादी की तस्वीरों में देखा गया। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना भी इस अवसर पर…
राजस्थान में शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 27 और 28 फरवरी को आयोजित होगी, जिसमें 14 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे. परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 41 जिला मुख्यालयों पर 1,756 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार, 27 फरवरी को लेवल-1 और लेवल-2 दोनों की परीक्षा आयोजित होगी, जबकि 28 फरवरी को केवल लेवल-2 की परीक्षा होगी. परीक्षा के लिए लेवल-1 में 3,46,625 उम्मीदवार, लेवल-2 में 9,68,501 उम्मीदवार, और दोनों स्तरों के लिए 1,14,696 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है. REET परीक्षा राजस्थान में ही आयोजित होगी, लेकिन इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और गुजरात…
हैदराबाद: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां श्रीशैलम सुरंग नहर के निर्माणाधीन हिस्से का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में कम से कम छह श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि निर्माण कंपनी की टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए सुरंग के अंदर गई है और सत्यापन कर रही है। वहीं सीएम ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल घटना की जांच की…
नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित एक मंदिर में शनिवार को भीषण आग लगने से एक पुजारी की दर्दनाक मौत हो गई। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मंदिर के पुजारी झुलस गए थे। पुलिस ने बताया कि घटना में जान गंवाने वाले पुजारी की पहचान 65 वर्षीय पंडित बनवारी लाल शर्मा के रूप में हुई है। इसने बताया कि पंडित बनवारी लाल शर्मा आग लगने पर मंदिर के अंदर ही फंस गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई। हीटर से आग लगने की जताई जा रही आशंका पुलिस ने…
जयपुर: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के छह विधायकों को बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है. इसमें गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल है. लेकिन इस मामले में सियासी तेज हो गई है. जहां विधानसभा में कांग्रेस विधायक धरने पर बैठ गए हैं. वहीं दूसरी ओर अशोक गहलोत और मदन दिलावर आमने सामने आ गए हैं. अशोक गहलोत ने सदन में बीजेपी विधायक द्वारा की गई टिप्पणी पर बयान जारी किया है. वहीं मदन दिलावर ने गहलोत के बयान पर जवाब दिया है. अशोक गहलोत ने क्या कहा अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर…
Jaipur: राजस्थान में एक बार फिर से सियासी हलचल बढ़ने वाली है. अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर बीजेपी ने कड़ा एक्शन लिया है. राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक्शन लेते हुए सोमवार को किरोड़ी लाल मीणा को नोटिस भेजा है. यह नोटिस बीते दिनों भजनलाल सरकार पर एक के बाद एक कई आरोपों को लेकर जारी किया गया है. मदन राठौड़ के नोटिस को लेकर किरोड़ी लाल ने कहा कि इसके बारे में जानकारी नहीं है. मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं. मंत्री पद से इस्तीफे का भी जिक्र मदन…
कालकाजी: दिल्ली में कालकाजी विधानसभा सीट पर इस बार के चुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कालकाजी सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव मैदान में हैं तो वहीं उनके खिलाफ दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं इन दोनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने इस सीट के लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा को चुनाव मैदान में उतार दिया है। 2020 से कालकाजी सीट से विधायक रहीं दिल्ली की सीएम आतिशी के आराम से चुनाव जीतने की भविष्यवाणी की गई…