बीकानेर: रक्षाबंधन के पर्व पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों की कलाई पर राखी बांधी गई। यहां बहनों की और से रक्षा सूत्र बांधे गये। बीएसएफ मुख्यालय पर एक कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों व महिला जवानों की ओर से जवानों को रक्षा सूत्र बांधा गया और मुंह मीठा करवाकर जवानों की दीघार्यु की कामना की गई। इन राखियों को बंधवाकर जवानों ने खुशी का इजहार किया। रक्षा सूत्र बांधने आई महिलाओं ने बताया कि अपने घरों से दूर देश सेवा में जुटे जवानों के लिये अपने परिवार के साथ त्योहार मनाना संभव नहीं होता है। ऐसे में इन जवानों के लिये हम परिवार का हिस्सा बनकर इनके साथ रक्षाबंधन मनाते है.
