Author: न्यूज़ डेस्क

सीकर: राजस्थान के सीकर नेशनल हाईवे 52 पर राजस्थान रोडवेज की बस में अचानक आग लगने की भीषण घटना सामने आई है. बस में करीब 50 यात्री सवार थे. बस जयपुर बस डिपो से खाटूश्यामजी आ रही थी. आग लगते ही बस में यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. बस में अचानक आगी आग मामला जयपुर बॉर्डर के पास रींगस थाना इलाके के सरगोठ गांव का है. बस जब जयपुर से सरगोठ के पास पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई, जिससे हाईवे पर भीषण जाम लग गया, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस और दमकल को दी गई. पुलिस मौके पर…

Read More

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में छतरपुर में कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टिट्यूट का शिला पूजन समारोह होने जा रहा है इस खास आयोजन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से शिरकत करने वाले है ऐसे में कार्यक्रम की भव्य तैयारियां चल रही है ऐसे में इस आयोजन में देश और दुनिया के कई खास लोग भी शामिल होने वाले है वही देश के युवा उद्योगपति और समाजसेवी पूनम कुलरिया भी कल आयोजन में शामिल होंगे वही आज पूनम कुलरिया की बागेश्वर धाम में बाबा बागेश्वर सरकार से खास मुलाकात भी हुई ऐसे में इस मुलाकात के दौरान श्रीबाला जी हनुमान…

Read More

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का धरना जारी है. धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों के लिए विधानसभा में खाना भी पहुंच रहा है. कांग्रेस के सरदारशहर से विधायक अनिल शर्मा ने पिता की तरह पुरानी परंपरा को जारी रखा. वह कांग्रेस के सभी विधायकों के लिए घर से खाना बनवाकर पहुंचे. इससे पहले भी विधानसभा में इस तरह की परिस्थितियों में भोजन की व्यवस्था अनिल शर्मा के घर से ही होती थी. पिता भंवरलाल शर्मा के जमाने से यही परंपरा चली आ रही है. विधायकों के लिए मक्का- बाजरे की रोटी, हलवा, कादी, लहसुन चटनी, मिक्स सब्जी, मेथी और…

Read More

बॉलीवुड: तमन्ना भाटिया इन दिनों ‘ओडेला 2’ की रिलीज को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। इसी बीच, अब उन्हें अपनी पूरी टीम के साथ टीजर लॉन्च के दौरान महाकुंभ 2025 में आशीर्वाद लेते देखा गया। आज यानी 22 फरवरी को एक्ट्रेस की फिल्म का टीजर लॉन्च करने के लिए मेकर्स पूरी कास्ट के साथ प्रयागराज पहुंचे। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में फिल्म ‘ओडेला 2’ के टीजर से पर्दा हटाया है। अशोक तेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर तमन्ना भाटिया का नया लुक चर्चा में बना हुआ है,…

Read More

हैदराबाद: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां श्रीशैलम सुरंग नहर के निर्माणाधीन हिस्से का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में कम से कम छह श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि निर्माण कंपनी की टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए सुरंग के अंदर गई है और सत्यापन कर रही है। वहीं सीएम ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल घटना की जांच की…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित एक मंदिर में शनिवार को भीषण आग लगने से एक पुजारी की दर्दनाक मौत हो गई। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मंदिर के पुजारी झुलस गए थे। पुलिस ने बताया कि घटना में जान गंवाने वाले पुजारी की पहचान 65 वर्षीय पंडित बनवारी लाल शर्मा के रूप में हुई है। इसने बताया कि पंडित बनवारी लाल शर्मा आग लगने पर मंदिर के अंदर ही फंस गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई। हीटर से आग लगने की जताई जा रही आशंका पुलिस ने…

Read More

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 6 विधायकों के विरोध में सदन में धरना जारी है. विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत छह विधायकों को बजट सत्र से निलंबित कर दिया है. निलंबन की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस विधायक धरने पर बैठे हैं. संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने जो किया है, वह माफी के लायक नहीं है. जिस तरह से सदन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है, उससे मंशा साफ प्रतीत होती है. जोगाराम पटेल ने कहा, “स्पीकर ने कड़ा फ़ैसला किया है, जो सदन में मर्यादा बनाए रखने के…

Read More

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के छह विधायकों को बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है. इसमें गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल है. लेकिन इस मामले में सियासी तेज हो गई है. जहां विधानसभा में कांग्रेस विधायक धरने पर बैठ गए हैं. वहीं दूसरी ओर अशोक गहलोत और मदन दिलावर आमने सामने आ गए हैं. अशोक गहलोत ने सदन में बीजेपी विधायक द्वारा की गई टिप्पणी पर बयान जारी किया है. वहीं मदन दिलावर ने गहलोत के बयान पर जवाब दिया है. अशोक गहलोत ने क्या कहा अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर…

Read More

जयपुर : राजस्थान में पीडब्ल्यूडी इंजीनियर पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शिकंजा कसा है. जोधपुर में कार्यरत इंजीनियर दीपक मित्तल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की है. एसीबी ने मित्तल के कई ठिकानों पर छापा मारा है. दीपक मित्तल के ठिकानों पर आज (16 फरवरी) सुबह एसीबी की टीम पहुंची. एसीबी ने जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और फरीदाबाद में छापेमारी की. आरोपी ने जयपुर, उदयपुर और अजमेर में करोड़ों की कीमत के कुल 16 प्लॉट खरीदे हैं. इन ठिकानों पर एजेंसी ने की कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, जोधपुर स्थित अधिकारी के कार्यालय और आवास के…

Read More

Jaipur: राजस्थान में एक बार फिर से सियासी हलचल बढ़ने वाली है. अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर बीजेपी ने कड़ा एक्शन लिया है. राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक्शन लेते हुए सोमवार को किरोड़ी लाल मीणा को नोटिस भेजा है. यह नोटिस बीते दिनों भजनलाल सरकार पर एक के बाद एक कई आरोपों को लेकर जारी किया गया है. मदन राठौड़ के नोटिस को लेकर किरोड़ी लाल ने कहा कि इसके बारे में जानकारी नहीं है. मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं. मंत्री पद से इस्तीफे का भी जिक्र मदन…

Read More