भारत की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वह शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां पहुंचते ही हरियाणा STF उसे अपनी कस्टडी में ले लेगी।
साहिल चौहान कुख्यात कौशल चौधरी गैंग से जुड़ा बताया जाता है, जिसका संचालन हरियाणा की जेल से किया जाता है। वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की वांटेड सूची में भी शामिल है।
उस पर विदेशी जमीन से कई कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की साजिश रचने और उन्हें अंजाम दिलाने के गंभीर आरोप हैं। हाल ही में केंद्रीय एजेंसियों और हरियाणा पुलिस के संयुक्त प्रयास से उसे विदेश में गिरफ्तार कराया गया था।
अब सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे भारत लाया जा रहा है, जहां उससे कई बड़े मामलों में पूछताछ की जाएगी।
