जयपुर । बीकानेर की बेटी ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। Dayavanti Associates की खास पहल के तहत जयपुर में आज नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी ने फीता काटकर शुभारंभ किया और दयावंती सोनी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और इस तरह के प्रयास उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

कार्यक्रम में खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई, लालचंद सोनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दयावंती सोनी के प्रयासों की सराहना की और इसे बीकानेर के लिए गर्व का विषय बताया।

Dayavanti Associates का यह नया कार्यालय भारत और लंदन के बीच व्यापार और अवसरों को जोड़ने पर फोकस करेगा। साथ ही BIM और AI जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को नई दिशा देने का काम किया जाएगा।
इस पहल के जरिए महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यम से जोड़ने की दिशा में भी मजबूत कदम उठाया गया है। बीकानेर की बेटी की यह बड़ी उड़ान अब कई अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने जा रही है।
