(समाजसेवी सिराजुद्दीन 30वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित)
बीकानेर में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले समाजसेवियों और भामाशाहों का सम्मान किया गया। जिला परिषद सभागार में आयोजित 30वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में 13 भामाशाह और 9 प्रेरकों को सम्मानित कर शिक्षा के प्रति उनके योगदान को सराहा गया।
जिला परिषद सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ जिला कलेक्टर निशांत जैन ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले 13 भामाशाह और 9 प्रेरकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है और शिक्षा के लिए सहयोग करने वाले भामाशाह समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने शिक्षा में दान को सबसे बड़ा सामाजिक निवेश बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी सिराजुद्दीन को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए इसे समाज के समग्र विकास की आधारशिला बताया।
समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भामाशाह और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
