‘हमारी परंपराएं अलग हैं…’, UCC के बीच आदिवासी समाज को लेकर उदयपुर सांसद ने रखी बड़ी मांग
उदयपुर। राजस्थान में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर चर्चा के बीच आदिवासी समाज से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा सामने आया है। उदयपुर से भाजपा सांसद मन्नालाल रावत ने सरकार से आग्रह किया है कि आदिवासी समुदायों की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रस्तावित कानून के दायरे से अलग रखने पर विचार किया जाए।
सांसद का कहना है कि आदिवासी समाज की अपनी विशिष्ट परंपराएं, सामाजिक व्यवस्थाएं और सांस्कृतिक पहचान है। ऐसे में किसी भी नए कानून को लागू करने से पहले इन विशेषताओं का ध्यान रखना जरूरी है।
इस मांग के बाद राजस्थान में UCC को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा और तेज होने की संभावना है।
