जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव की हलचल अब तेज हो गयी है, दूसरे राज्यों से नेताओ के आने का सिलसिला जारी है, ऐसे में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी जैयर पहुँचे, जहा उन्होंने राजस्थान के सी एम् अशोक गहलोत से मुलाकात की और राजस्थान सरकार के कार्यप्रणाली की तारीफ की. मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री निवास में हुई इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया. इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे. कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की तारीफ़ की. उन्होंने कहा कि महंगाई राहत शिविर, स्वास्थ्य का अधिकार, ‘गिग’ कर्मचारी कानून, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, अन्नपूर्णा फूड पैकेट सहित विभिन्न योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने बखूबी चलाया.
Trending
- राजस्थान में नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, जयपुर पुलिस ने 4.30 लाख की जाली करेंसी पकड़ी
- राजस्थान के सरकारी स्कूल में विवाद के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई, छात्राओं के साथ वीडियो वायरल होने पर निलंबन
- बीकानेर के साइकिलिस्टों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय MTB चैंपियनशिप में जिले ने जीता खिताब
- राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 17 जिलों में बारिश के आसार; मौसम विभाग ने किया अलर्ट
- चित्तौड़गढ़ पहुंचे अमित शाह, आज अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
- राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बढ़ी सावधानी
- बीकानेर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, मशाल जुलूस के पहुंचने पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
- सियासत से ऊपर संवेदना! अर्जुनराम मेघवाल ने पेश की सकारात्मक राजनीति की मिसाल
