[ ईआरसीपी के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा निकाली गई जन जागरण यात्रा का कल होगा समापन ]
दौसा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी कल दौसा में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करेगी। इसमें वो ईआरसीपी के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा निकाली गई जन जागरण यात्रा के समापन सभा को संबोधित करेंगी. जनसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य नेता मौजूद रहेंगे.
राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अब तेजी पकड़ रही है जन सभाओ का दौर जारी है ऐसे में प्रियंका गांधी कल दौसा में एक चुनावी करेंगी, जिसके तैयारियां जोरो से चल रही है. प्रियंका गांधी के सभा स्थल का जायजा लेने प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा भी दौसा पहुंचे थे. प्रियंका गांधी की यह जनसभा पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर पार्टी के जन जागरूकता अभियान के समापन के मौके पर होगा. ईआरसीपी के बहाने प्रियंका गांधी भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोलेगी।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं कर राजस्थान की जनता के साथ वादा खिलाफी करने के विरोध में कांग्रेस कमेटी ईआरसीपी से प्रभावित होने वाले 13 जिलों में जन-जागरण अभियान चला रही है. उसी के तहत यह जनसभा होगी. कांग्रेस पार्टी ने राज्य के पूर्वी क्षेत्र में ईआरसीपी को एक राजनीतिक मुद्दा बनाया है, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर कांग्रेस ने 16 अक्टूबर को बारां जिले से एक जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की थी. ईआरसीपी वाले 13 जिलों से होते हुए यह यात्रा कल यानी शुक्रवार को दौसा जिले में समाप्त होगी।