जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर प्रियंका गाँधी क्यों नहीं बोलतीं ? आगे उन्होंने कहा, राज्य में महिलाओं के खिलाफ करीब दो लाख अपराध हुए हैं और कांग्रेस की ‘राजनीतिक पर्यटन डिवीजन’ इसे कैसे भूल गई.
राठौड़ ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधते हुए पूछा कि, प्रियंका गांधी आज राजस्थान आ रही हैं, मैं पूछना चाहता हूं कि राजस्थान में जब महिलाओं के खिलाफ अपराध होता है तो वह क्यों नहीं बोलतीं?’ बता दें, प्रियंका गांधी वाद्रा आज झुंझुनू जिले में एक जनसभा करने वाली हैं, उन्होंने गत शुक्रवार को दौसा में जनसभा की थी. क्या राजस्थान की महिलाएं कांग्रेस पार्टी के लिए सम्मान की पात्र नहीं हैं? यह कथनी व करनी में अंतर है.
आगे उन्होंने कहा की राजस्थान में कांग्रेस के शासन में कम से कम 350 किसानों ने आत्महत्या की और करीब 19,422 किसानों की जमीनें नीलाम हुई हैं. राठौड़ ने यह भी कहा कि कांग्रेस के राज में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हुई और पेपर लीक हुए.