छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को हो रही मतगणना के रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े को प्राप्त करती प्रतीत हो रही है. चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार भाजपा 54 सीट पर तथा कांग्रेस 33 सीट पर आगे है. राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 46 सीट पर जीत हासिल करनी होगी. राज्य में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बहुजन समाज पार्टी एक-एक सीट पर आगे है. एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई, सुरक्षाबल के जवान राज्य के 33 जिलों में मतगणना केंद्रों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, जिनमें वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से प्रभावित जिले भी शामिल हैं. राज्य विधानसभा की 90 सीट के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था. मतदान प्रतिशत 76.31 प्रतिशत रहा.
Trending
- मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश की संभावना
- UCC को लेकर आदिवासी समाज से जुड़ा अहम मुद्दा सामने आया
- परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल
- बीकानेर से उठेगी ग्लोबल टूरिज्म की नई उड़ानहोटल फेडरेशन के शपथ ग्रहण समारोह (बीकानेर संभाग) में जुटेंगे सत्ता, प्रशासन और पर्यटन जगत के दिग्गज
- रोमांटिक इमेज से आगे बढ़ीं रश्मिका मंदाना, नई फिल्म में अंडरवॉटर एक्शन से करेंगी धमाकेदार वापसी
- ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 191 सदस्यीय भारतीय दल को हरी झंडी, नीरज चोपड़ा करेंगे अगुवाई
- पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, 102 लोगों से पूछताछ; युवाओं के लिए जारी की अहम चेतावनी
- दतिया उपचुनाव: बीजेपी ने आशुतोष तिवारी पर जताया भरोसा, संघ पृष्ठभूमि के नेता को बनाया उम्मीदवार
