झारखंड में बहुत जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। भाजपा लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लगातार झारखंड में लगातार सभाएं कर रहे हैं। मंगलवार को एक सभा में शिवराज ने दावा किया है कि अगर झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का गठबंधन राज्य की सत्ता में लौटता है तो राज्य में विदेशी घुसपैठियों को बहुसंख्यक होने से कोई नहीं रोक सकेगा।
घुसपैठिए यहां राज करेंगे- शिवराज
बोकारो में परिवर्तन रैली संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही है जो झारखंड में ‘बेटी, माटी और रोटी’ की रक्षा कर सकती है, जिसे घुसपैठियों से गंभीर खतरा है। शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि यदि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन फिर से सत्ता में आया, तो वह दिन दूर नहीं जब घुसपैठिए यहां राज करेंगे। शिवराज ने आरोप लगाया कि आने वाले 5-10 सालों में झारखंड में विदेशी घुसपैठियों को बहुसंख्यक बनने से कोई नहीं रोक सकता।
बोकारो की रैली में शिवराज ने दावा किया कि आने वाले 5-10 सालों में झारखंड में विदेशी घुसपैठियों को बहुसंख्यक बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिए स्थानीय महिलाओं से शादी करके जमीन हड़प रहे हैं। शिवराज ने आगे ये भी कहा कि झामुमो द्वारा वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों का स्वागत किया जा रहा है, बल्कि उन्हें आधार कार्ड भी दिए जा रहे हैं।