दिल्ली: इस साल 26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन साल 1950 में देश का संविधान लागू हुआ था। इसलिए भारत के इतिहास में यह दिन बेहद खास महत्व रखता है और इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल कर्तव्य पथ पर झंडा फहराया जाता है, परेड होती है, जिसमें भारतीय सेनाएं अपने शौर्य का प्रदर्शन करती है। साथ ही, भारत के अलग-अलग राज्यों की झांकियां भी निकलती हैं, जो वहां की संस्कृति की झलक हमें दिखाती हैं।परेड में कई तरह के करतब होते हैं, नृत्य-गान होता है और सैन्य बल तरह-तरह के करतब दिखाते हैं, जिससे गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में चार-चांद लग जाते हैं। रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन पर परेड के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी लोगों की निगाह टिकी होती है। पिछले 10 सालों से वे अपने खास आउटफिट्स में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते आए हैं।
