बीकानेर: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज बीकानेर संभाग कार्यालय में “संकल्प से सिद्धि” और “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” विषयक संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला बीकानेर शहर एवं देहात जिला इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुई।
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की।मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा राजस्थान प्रदेश महामंत्री श्रीमती संतोष अहलावत ने संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार की 11 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए “संकल्प से सिद्धि” की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया ने कहा:
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। ‘विकास’ अब केवल एक चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन बन गया है। जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और सेवा ही भाजपा की पहचान हैं। हमें अपने कार्यों से यह सिद्ध करना है कि भाजपा केवल सत्ता की नहीं, सेवा की पार्टी है।”
कार्यक्रम में बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, नोखा के पूर्व विधायक एवं बीकानेर देहात कार्यक्रम संयोजक बिहारीलाल बिश्नोई, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, कार्यक्रम देहात सह संयोजक कैलाश बिश्नोई, शहर संयोजक महावीर रांका, बीकानेर देहात प्रभारी ओम सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, उपमहापौर राजेन्द्र पंवार तथा मोहन सुराणा मंचासीन रहे।

कार्यशाला में जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और संगठनात्मक मजबूती जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।