Author: न्यूज़ डेस्क

(सरकार द्वारा मिल चुके समाज सेवा के सर्वोच्च सम्मान ,संत जी के बेटे भँवर,नरसी ओर पूनम कुलरिया का इंटीरियर की दुनिया में बड़ा नाम ) नोखा : राजस्थान के बड़े संत और गौसेवी ब्रह्मलीन संत श्रीदुलाराम कुलरिया को कौन नहीं जानता बीकानेर के नोखा के एक छोटे से गाँव मूलवास सिलवा से पूरी देश और दुनिया में गौ रक्षा और गौ संरक्षण का संदेश देने वाले संतश्रीदूलाराम कुलरिया की पुण्यतिथि हैं. ऐसे में आज हर कोई उन्हें याद कर रहा है नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जहा देर रात भजनो से रेगिस्तान भक्तिमय हो उठा. ऐसे में आज…

Read More

G-20 शिखर सम्मेलन की बैठक को लेकर दिल्ली के व्यापारी उत्साहित हैं. चैम्बर ऑफ़ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI ) ने बाज़ारो की सूचि तैयार की है ये दस बाजार है, इस सूचि के पत्र के जरिये पीएम नरेंद्र मोदी को भेजा गया और इस पत्र की एक एक कॉपी उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को भेजी गयी है. CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि G- 20 के लिए बाजारों को बंद किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है, हमने 10 बाजारों की लिस्ट पीएम मोदी जी को भेजी है उसमें 10 बाजारों की लिस्ट…

Read More

नई दिल्ली : 8 से 10 दिसंबर के दौरान बसों को सिर्फ रिंग रोड और बॉर्डर की ओर ही चलने की अनुमति दी जाएगी. कहीं जाने-आने के लिए मेट्रो में सफर करना ही सबसे बेहतर विकल्प रहेगा. देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले G-20 सम्मेलन (G20 Summit) की लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में है. पूरा देश इस सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है. इस सम्मेलन के लिए 8 सितंबर को ही सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ सुरक्षा एवं अन्य अधिकारी दिल्ली पहुंच…

Read More

बीकानेर: सरकारी स्कूल में अब स्टूडेंट्स के साथ उनकी मां को भी आना होगा। मां, हर रोज पढ़ने नहीं बल्कि स्कूल की गतिविधियों का निरीक्षण करने के लिए बच्चों के साथ आएगी और आधी छुट्‌टी तक वहीं पर रहेगी। हर रोज पांच बच्चों की मां प्रार्थना के समय ही स्कूल पहुंच जाएगी। इस दौरान मिड डे मिल का भोजन चखेगी तो दूध की गुणवत्ता भी देखेगी। दरअसल, मुख्य सचिव उषा शर्मा चाहती हैं कि सरकारी स्कूल्स में माताओं का दखल बढ़े ताकि स्तर में सुधार हो सके। पिछले दिनों आयोजित एक वीडियो कांफ्रेस में मुख्य सचिव ने इस संबंध में…

Read More

कोटा : कोटा जिले में रविवार को दो कोचिंग छात्रों की सुसाइड की घटना के बाद अब जिला प्रशासन हरकत में आ गई है. जिला प्रशासन ने अब कोटा में कोचिंग चलाने वाले संचालकों और होस्टल मालिकों की आपात बैठक बुलाई है. सोमवार को बुलाए एक बैठक में जिला प्रशासन ने उक्त निर्णय लिया, इस बैठक में जिला कलेक्टर और एसी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. रविवार को एक के बाद एक दो छात्रों की सुसाइड की घटना के तुरंत बाद जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने एक एडवाइजरी जारी कर कोचिंग संचालकों को अगले दो माह तक छात्रों से टेस्ट…

Read More

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव महज दो महीने शेष हैं और सभी राजनीतिक दलों की तैयारियों जोरों पर हैं. प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां क्रमशः बीजेपी और कांग्रेस की आदिवासियों के वोट बैंक पर नज़र है, लेकिन रविवार को आदिवासी बहुल दक्षिणी राजस्थान से ताल ठोक रही नवगठित दल दोनों दलों का राजनीतिक समीकरण बिगाड़ सकती है. नवगठित पार्टी का नाम भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) है और रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई. सूत्रों के अनुसार भारतीय आदिवासी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर, प्रतापगढ़ और उदयपुर की करीब 17 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान…

Read More

टोंक: कहते है ऊपर वाले की मेहरबानी के बिना कुछ नहीं होता, ऐसा ही कुछ हुआ टोंक के वजीरपुरा की रहने वाली किरण कंवर के साथ. किरण कंवर को शादी के चार साल बाद कोई संतान नहीं हुआ, लेकिन आज उसकी गोद में एक-दो नहीं, बल्कि चार-चार बच्चों की किलकारियां गूंज रहीं हैं. रिपोर्ट के मुताबिक किरण कुंवर ने जिले के एक निजी अस्पताल में चारों बच्चों को जन्म दिया, जिसमें दो बेटी और दो बेटे शामिल हैं. मेडिकल साइंस में यह एक तरह का रेयर केस है. चार में से तीन बच्चे थोड़े कमज़ोर है, जिन्हें सरकारी जनाना अस्पताल…

Read More

बीकानेर: बीकानेर खेल के प्रति लोगो मे सजगता व स्पर्धा बढ़ाने के लिए तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है । बीकानेर के रेलव ग्राउंड में आज तीरंदाजी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया । अर्जुन अवार्डी रजत चौहान, महापौर सुशीला कवर राजपुरोहित, बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह और जुगल राठी ने धनुष से तीर चलाकर प्रतियोगिता का आगाज किया । इस अवसर पर अर्जुन अवार्डी रजत चौहान ने बताया कि राजस्थान में खेल व खिलाड़ियों की कोई कमी नही है, यहां के खिलाड़ियों ने देशभर ही नही बल्कि विश्व मे अपना डंका बजाया है, उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत भी खिलाड़ियों के लिए…

Read More

बीकानेर पश्चिम विधानसभा में कांग्रेस विरोधी लहर भाजपा को लेकर आमजन में विश्वास– तेवतिया बीकानेर: भारतीय जनता पार्टी की विधायक प्रवास योजना में बीकानेर पश्चिम में उत्तरप्रदेश की गढ़ मुक्तेश्वर सीट से विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया अपने सात दिवसीय प्रवास में एक कार्यकर्ता की तरह सभी मंडलों में घूमे और फीडबैक लिया जिसको लेकर आज भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता रखी गई प्रेस वार्ता में विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा में अपने सात दिवसीय प्रवास में बीकानेर पश्चिम विधान सभा के सभी 5 मंडल में कार्यकर्ता की तरह घुमा पार्टी कार्यकर्ताओं, आमजन, सामाजिक संगठनों…

Read More

जयपुर: कोटपुतली जिले के एक सरकारी स्कूल में 15 वर्षीय दलित लड़के की आत्महत्या के मामले में दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. मृतक छात्र स्कूल के छात्रावास में रहता था, जिसे स्कूल की एक क्लास में लटका हुआ पाया गया था. मामले पर स्थानीय निवासियों ने थाने का घेराव करने और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया गया था कि मृतक को जातिवादी गालियां दी गईं थीं. पुलिस ने हत्या और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. थाने में दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट में कहा…

Read More