बीकानेर: शहर में जारी “शहर चलो” अभियान पर राजनीति गर्मा गई है। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर नगर निगम प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया।
जिलाध्यक्ष ने लिखा— “शहर से चलो… शहर को नारकीय हालात की तरफ धकेल कर अब निगम प्रशासन जनता के बीच जाने की हिम्मत कैसे जुटा पाएगा?”
उन्होंने नगर निगम द्वारा जारी अभियान संबंधी आम सूचना को भी शेयर किया और सवाल दागे कि—
क्या बीकानेर वाकई नारकीय हालात में है? क्या इसके लिए निगम प्रशासन ज़िम्मेदार है?
हाल ही में जिलाध्यक्ष ने सीएम को 11 सूत्रीय सुझाव पत्र भी सौंपा था। अब उनके इस बेबाक अंदाज़ और पोस्ट ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है।
बीजेपी सरकार में ही बीजेपी जिलाध्यक्ष द्वारा उठाए गए सवाल प्रशासनिक सिस्टम पर सीधे प्रहार माने जा रहे हैं।