मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल के विदेश मंत्री Gideon Sa’ar ने भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ईरान से जारी संघर्ष और क्षेत्र की बिगड़ती स्थिति पर चर्चा की।
गिडोन सार ने बातचीत के बाद अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने ईरान के खिलाफ चल रही कार्रवाई और उससे जुड़े हालात की पूरी जानकारी भारत को दी। उन्होंने आरोप लगाया कि Iran हार्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री गतिविधियों के जरिए वैश्विक व्यापार और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ इजरायल या अमेरिका का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरी दुनिया और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो इसके प्रभाव व्यापक हो सकते हैं।

इजरायली मंत्री ने आगे आरोप लगाया कि ईरान क्षेत्र के कई हिस्सों—मिडिल-ईस्ट, काकेशस और यूरोप—में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने भारत के साथ मजबूत रणनीतिक रिश्तों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों की साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
गौरतलब है कि India के संबंध Israel और Iran दोनों के साथ ही रणनीतिक रूप से मजबूत हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi और Benjamin Netanyahu के बीच भी करीबी संबंध रहे हैं, वहीं भारत-ईरान के बीच भी लंबे समय से सहयोग बना हुआ है।
