- करौली में ACB का बड़ा ट्रैप: नादौती SDM समेत तीन अधिकारी 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए
- राजस्थान शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 9वीं से 12वीं तक की 4 इतिहास किताबें पाठ्यक्रम से बाहर
- बीकानेर की बेटी दयावंती सोनी की बड़ी उड़ान, जयपुर में Dayavanti Associates के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ
- टीज़र में छिपी रही Yash की रावण झलक, कुछ सेकंड के सीन ने बढ़ाई उत्सुकता
- थाईलैंड से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचेगा NIA का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, दिल्ली एयरपोर्ट पर STF लेगी हिरा
- इस्लामाबाद वार्ता से पहले ख्वाजा आसिफ की विवादित पोस्ट से बवाल, अमेरिका की नाराजगी के बाद X से हटाना पड़ा ब
- चित्तौड़गढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, खंभा टूटने पर दो सगे भाइयों के परिवारों में कुल्हाड़ी-लाठी चली
- रणथंभौर से हाईवे तक पहुंची बाघिन नूरी, जैतपुरा गांव के पास दिखने से वन विभाग सतर्क
Author: न्यूज़ डेस्क
Jaipur: शुक्रवार 20 दिसंबर को जयपुर-अजमेर हाईवे पर भांकरोटा के पास सुबह-सुबह हुए भीषण हादसे और अग्निकांड में दो और लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दो और लोगों की मौत मंगलवार हुई. इसके साथ ही इस हादसे में मरने की वालों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सरकारी एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी ने बताया, ‘आज सुबह दो घायलों की मौत हो गई.” 18 लोगों का चल रहा इलाज, 5 गंभीर एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी ने बताया कि हादसे में…
संसद भवन में गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई। भाजपा ने इस घटना को लेकर आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने भाजपा के सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की। इस घटना में भाजपा के दो सांसदों प्रताप सारंगी और अजित सिंह को चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना को लेकर भाजपा की महिला सांसदों ने भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। दरअसल नागालैंड से राज्यसभा सदस्य फान्गनॉन कोन्याक ने आरोप लगाया कि जब संसद के मकर द्वार के पास वह अन्य सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रही थीं…
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में ‘धक्का-मुक्की’ के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को शुक्रवार को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। एक अधिकारी ने कहा, ‘अब इस केस की जांच क्राइम ब्रांच करेगी।’ बता दें कि गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में हुई ‘धक्का-मुक्की’ के सिलसिले में राहुल के खिलाफ FIR दर्ज की थी, और अब क्राइम ब्रांच को केस सौंपे जाने के बाद कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। संविधान निर्माता बाबासाहब भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर गुरुवार को संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के पास…
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। वहीं चुनाव को देखते हुए यहां पर प्रमुख दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इनमें से कई दलों ने तो अपने सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर दी है। इन सब के बीच भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों पर भी सभी की निगाहे हैं। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से गठित राज्य चुनाव समिति ने कुल 70 सीट के लिए लगभग 225 से 230 संभावित उम्मीदवारों के नामों की सूची तैयार की है। पार्टी…
ध्यान सिर्फ योग नहीं है बल्कि जीवन को शांतिपूर्ण, दया भावना के साथ और मानसिक शांति के साथ बिताने की एक कला है। जिसने ये कला सीख ली उसका जीवन बहुत खूबसूरत तरीके से व्यतीत होता है। ध्यान में वैसे तो अलग अलग कई तरह की तकनीकें शामिल हैं, जिसके अलग-अलग फायदे मिलते हैं। लेकिन सामान्य भाषा में ध्यान आपके मन को शांत करता है। भावनात्मक जागरूकता, दया, करुणा, सहानुभूतिपूर्ण आनंद और मानसिक शांति प्रदान करता है। लगातार ध्यान करने से हमारे अंदर विचारों की स्पष्टता आती है, मन में उठ रहा तूफान शांत होता है, दूसरों के प्रति दया…
सर्दियों में तिल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। ये शरीर को गर्म रखते है और ऊर्जा देते हैं। तो ऐसी में अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं तो आप तिल से बने लड्डूओं को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। सर्दियों के मौसम में तिल के लड्डू, तिल की चिक्की सभी को पसंद आती है। तिल में जिंक, आयरन, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तिल का लड्डू ज़्यादातर लोग गुड़ के साथ बनाते हैं लेकिन आज हम आपको तिल और मावा का लड्डू रेसिपी बताएंगे। इन लड्डुओं का स्वाद बेहद लाजवाब…
Sports 2024 : देश के लिए साल 2024 खेलों में काफी बेहतरीन माना जा सकता है, जिसमें एक तरफ जहां क्रिकेट मैदान पर टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही तो अन्य खेलों में भी भारतीय प्लेयर्स और टीम का कमाल प्रदर्शन देखने को मिला। इस साल पेरिस में ओलंपिक गेम्स का भी आयोजन हुआ था, जिसमें सभी फैंस को पहले के मुकाबले अधिक मेडल की उम्मीद थी, लेकिन उसमें थोड़ा निराश जरूर होना पड़ा इसके बावजूद भी कुछ खेलों में देश मेडल जीतने में कामयाब रहा जिनकी उम्मीद काफी कम की गई थी। इसमें शूटिंग पहले नंबर…
काबुल: अफगानिस्तान में दो सड़क दुर्घटनाओं में कुल 50 लोगों की मौत हो गई जबकि 76 लोग घायल हुए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को इन हादसों के बारे में जानकारी दी है। गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता हाफिज उमर ने कहा कि बुधवार देर रात काबुल-कंधार राजमार्ग पर एक यात्री बस और तेल टैंकर के बीच टक्कर हो गई जबकि दूसरी दुर्घटना उसी राजमार्ग पर दूसरे इलाके में हुई। घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ने कहा, “घायलों को गजनी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शव…
नयनतारा को उनके फैंस लेडी सुपरस्टार कहते हैं। उन्होंने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में दमदार रोल निभाए हैं। नयनतारा इन दिनों धनुष के साथ चल रहे अपने विवाद को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘नयनताराः बियॉन्ड द फेयरी टेल’ की रिलीज से पहले एक ओपन लेटर लिखा था, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार पर एनओसी को लेकर खूब बरसी थीं। नयनतारा इंडस्ट्री की उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान हासिल की है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय था जब वह…
देश में संविधान के 75 साल पूरे होने पर चर्चा की शुरुआत लोकसभा से होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस चर्चा की शुरुआत करेंगे जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को इस दो दिवसीय बहस का जवाब देंगे। विपक्ष की ओर से प्रियंका गांधी इस बहस की शुरुआत करेंगी। वहीं राज्यसभा में इसी तरह की चर्चा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शुरू किए जाने की संभावना है। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी ने संविधान का मुद्दा उठाया था। इसके बाद से लगातार विपक्षी नेता संविधान का मुद्दा उठाते रहे हैं। ऐसे में यह चर्चा बेहद अहम होने वाली है…