बीकानेर: राजस्थान में आज नर्सिंग कर्मी एक दिन के लिए सामूहिक अवकाश पर है। इस हड़ताल में सरकारी उप-केंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों तक की नर्सें शामिल होंगी। नर्सों के न होने से मरीजों की देखभाल के लिए पीबीएम अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल रेजिडेंट डॉक्टरों, नर्सिंग छात्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और अनुबंधित नर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रहीं हैं। जिन मरीजों की हालत स्थिर है, उन्हें कर ही डिस्चार्ज कर दिया गया है, ताकि अस्पताल प्रशासन पर मरीजों की देखभाल का बोझ कम हो।पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ पी.के. सैनी ने नर्सिंग कर्मियों की हड़ताल को मद्देनजर रखते हुए की गई व्यवस्थाओं को लेकर बताया कि ‘हमने सभी विभागों के प्रमुखों से मरीजों की देखभाल के लिए रेजिडेंट डॉक्टरों को नियुक्त करने को कहा है। इसके अलावा, हमने नर्सिंग अधीक्षक को हमें नर्सिंग छात्र उपलब्ध करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ट्रॉमा सेंटरों में इमरजेंसी सुविधाएं और आईसीयू सुविधाएं प्रभावित न हों। हमने इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि हमने जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों, वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों और अनुबंध नर्सिंग स्टाफ और प्राइवेट नर्सिंग छात्रों से मदद ली है ताकि चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सके।
Trending
- दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का गंभीर संकट, स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प देने के निर्देश
- बड़े पर्दे पर ‘रामायण’ की दस्तक से पहले बढ़ा दर्शकों का उत्साह, विदेशों में भी फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया
- भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराकर दर्ज की लगातार पांचवीं जीत
- काला सागर में बढ़ते हमलों से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता, रूस-यूक्रेन संघर्ष का दायरा बढ़ने की आशंका
- दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में प्रगति, अक्टूबर में दर्ज हुए साफ हवा वाले 220 दिन
- राजस्थान में अगले सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना
- समुद्री सुरक्षा अभियान में भारतीय नौसेना की बड़ी कामयाबी, समुद्री लुटेरों के कब्जे से 20 लोगों को सुरक्षित निकाला
- दिल्ली में विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों लोग
