कोटा: राजस्थान के शिक्षा नगरी कहे जाने वाले कोटा में बच्चो के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, ये एक चिंता का विषय है, कोटा में कोचिंग छात्र सुसाइड के बढ़ते आंकड़ों पर मंथन करने और कारण जानने के लिए गठित की गई राज्य स्तरीय कमेटी ने 8 घण्टे तक मीटिंग की. इन 8 घंटों में अलग अलग वर्ग के साथ मीटिंग कर, सुझाव आमंत्रित किये गए.
राज्य स्तरीय कमेटी में प्रिंसिपल सेक्रेटरी भवानी सिंह देथा,IAS रवि सुरपुर,IAS जितेंद्र सोनी सहित 15 अधिकारियों की टीम शामिल रही.मीटिंग में कोचिंग संचालकों, होस्टल संचालकों,,NGO तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं से मीटिंग में सुझाव लिए गए. मामले पर बात करते हुए जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि जो भी महत्वपूर्ण सुझाव कमेटी को मिले है उन्हें राज्य सरकार को भेजा जाएगा.
Trending
- राजस्थान में नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, जयपुर पुलिस ने 4.30 लाख की जाली करेंसी पकड़ी
- राजस्थान के सरकारी स्कूल में विवाद के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई, छात्राओं के साथ वीडियो वायरल होने पर निलंबन
- बीकानेर के साइकिलिस्टों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय MTB चैंपियनशिप में जिले ने जीता खिताब
- राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 17 जिलों में बारिश के आसार; मौसम विभाग ने किया अलर्ट
- चित्तौड़गढ़ पहुंचे अमित शाह, आज अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
- राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बढ़ी सावधानी
- बीकानेर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, मशाल जुलूस के पहुंचने पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
- सियासत से ऊपर संवेदना! अर्जुनराम मेघवाल ने पेश की सकारात्मक राजनीति की मिसाल
