टोंक: भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा मंगलवार को टोंक जिले में पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के रथ पर सवार होकर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का बुलडोजर पर चढ़कर फूल बरसाकर स्वागत किया. यात्रा निवाई, टोंक, उनियारा-देवली और मालपुरा-टोडारायसिंह क्षेत्र में रहेगी. यात्रा के दौरान जगह- जगह कार्यकर्ता बुलडोजर से पुष्पवर्षा करतें दिखे.
गौरतलब है चुनावी साल में टिकट चाहने वालों नेताओं में स्वागत और शक्ति प्रदर्शन की होड़ मची है. जगह-जगह नेताओं का पोस्टर वॉर देखा जा सकता है. वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं ने कही पीले चावल बांटकर तो कही हाथों में मेहंदी लगाकर परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है.
Trending
- दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का गंभीर संकट, स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प देने के निर्देश
- बड़े पर्दे पर ‘रामायण’ की दस्तक से पहले बढ़ा दर्शकों का उत्साह, विदेशों में भी फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया
- भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराकर दर्ज की लगातार पांचवीं जीत
- काला सागर में बढ़ते हमलों से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता, रूस-यूक्रेन संघर्ष का दायरा बढ़ने की आशंका
- दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में प्रगति, अक्टूबर में दर्ज हुए साफ हवा वाले 220 दिन
- राजस्थान में अगले सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना
- समुद्री सुरक्षा अभियान में भारतीय नौसेना की बड़ी कामयाबी, समुद्री लुटेरों के कब्जे से 20 लोगों को सुरक्षित निकाला
- दिल्ली में विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों लोग
