टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का हाथ जल गया है। ‘बिग बॉस-15’ विनर एक्ट्रेस तेजस्वी हाल ही में एक कुकिंग शो में हिस्सा लेने पहुंची थीं। यहां शूटिंग के दौरान हाथ जल गया। तेजस्वी ने खुद फोटो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। तेजस्वी ने इस फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘शो चलते रहना चाहिए।’ तेजस्वी जल्द ही अब सोनी टीवी के कुकिंग रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटि मास्टरशेफ’ में नजर आने वाली हैं। इस शो में रणबीर बरार, फराह खान और विकास खन्ना नजर आने वाले हैं। फराह खान शो को होस्ट करेंगी। वहीं रणबीर बरार और विकास खन्ना शो के जज होंगे।

तेजस्वी प्रकाश ने साल 2012 में एक टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। 10 जून 1993 को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में जन्मी तेजस्वी अब तक 20 से ज्यादा सीरियल्स और रियालिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। तेजस्वी का पूरा नाम तेजस्वी प्रकाश वायंगंकर है।

सेलिब्रिटि मास्टरशेफ’ में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। यहां तेजस्वी अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाती नजर आने वाली हैं। शो का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस शो में तेजस्वी भी दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ एप्रों पहने कतार में आगे खड़ी नजर आ रही हैं।
