- करौली में ACB का बड़ा ट्रैप: नादौती SDM समेत तीन अधिकारी 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए
- राजस्थान शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 9वीं से 12वीं तक की 4 इतिहास किताबें पाठ्यक्रम से बाहर
- बीकानेर की बेटी दयावंती सोनी की बड़ी उड़ान, जयपुर में Dayavanti Associates के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ
- टीज़र में छिपी रही Yash की रावण झलक, कुछ सेकंड के सीन ने बढ़ाई उत्सुकता
- थाईलैंड से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचेगा NIA का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, दिल्ली एयरपोर्ट पर STF लेगी हिरा
- इस्लामाबाद वार्ता से पहले ख्वाजा आसिफ की विवादित पोस्ट से बवाल, अमेरिका की नाराजगी के बाद X से हटाना पड़ा ब
- चित्तौड़गढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, खंभा टूटने पर दो सगे भाइयों के परिवारों में कुल्हाड़ी-लाठी चली
- रणथंभौर से हाईवे तक पहुंची बाघिन नूरी, जैतपुरा गांव के पास दिखने से वन विभाग सतर्क
Author: न्यूज़ डेस्क
कोलकाताः पश्चिम बंगाल विधानसभा ने मंगलवार को सर्वसम्मति से बलात्कार रोधी विधेयक पारित कर दिया, जिसमें पीड़िता की मौत होने या उसके ‘कोमा’ जैसी स्थिति में जाने पर दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है। विधानसभा में विधेयक पर चर्चा के दौरान, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग की, जो ‘‘महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून लागू नहीं कर सके हैं। विधेयक में क्या क्या है जानिए अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) विधेयक 2024’ का उद्देश्य…
उन्नाव: जिले के बांगरमऊ क्षेत्र के रहने स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गंगा नदी में डूब गए हैं। वह बनारस में कार्यरत थे, जबकि उनका पूरा परिवार लखनऊ में रहता था। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ बिल्हौर क्षेत्र में गंगा स्नान करने के लिए आए थे। इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में चले गए और उनका पैर फिसल गया। वहीं डूबते समय वहां मौजूद स्थानीय तैराक ने उन्हें बचाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग भी की। जब तक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए गए, तब तक वह डूब गए। वहीं अब उनके डूबने के…
दीपिका पादुकोण पिछले लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। अभिनेत्री जल्दी ही पति रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाली हैं। कपल ने फरवरी 2024 में अनाउंस किया था कि वह इस साल सितंबर में पैरेंट्स क्लब में शामिल होंगे। ऐसे में दीपिका-रणवीर के फैन ये जानने को बेताब हैं कि आखिर दीपिका की ड्यू डेट क्या है और वह सितंबर में किस दिन अपने बच्चे को जन्म देंगी। इस बीच, दीपिका पादुकोण की ड्यू डेट भी सामने आ गई है, जिसका बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर से खास…
टोकियोः जापान में पिछले कई दिनों से चल रहे शानशान तूफान का कहर अब भी जारी है। जापान के कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन से हालात बिगड़ गए हैं। लोगों का सड़कों पर निकलना मुहाल हो गया है। जगह-जगह पानी भर गया है। काफी मकान और संस्थान पानी में डूब गए हैं। राजधानी टोकियो के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से 180 किलोमीटर दूर स्थित शिजुओका में ‘शानशान’ तूफान के कारण रविवार को मूसलाधार बारिश हुई। इससे हालात और खराब हो गए। मौसम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि तूफान अभी कई दिनों तक बना रहेगा। शानशान तूफान के कारण 65 किलोमीटर प्रति घंटे…
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा शहर में 27 अगस्त से 29 अगस्त के बीच भारी बारिश हुई। वहीं इस भारी बारिश के कारण विश्वामित्री नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से कुल 24 मगरमच्छ बाढ़ के पानी के साथ बहकर रिहायशी इलाकों में पहुंच गए। मगरमच्छों के रिहायशी इलाकों में पहुंचने लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि वन विभाग के कर्मियों ने इन मगरमच्छों को रेस्क्यू किया और इलाके से बाहर निकाला। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इन सभी मगरमच्छ को बचा लिया गया है। 75 जानवरों को बचाया गया वडोदरा रेंज के वन…
नई दिल्ली: देश भर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच कई रेलवे ट्रैक्स पर जलभराव की स्थिति भी देखी गई है। जलभराव की वजह से दक्षिण मध्य रेलवे ने एक सितंबर के लिए 6 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं बारिश की वजह से फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी किया जा रहा है। दक्षिण मध्य रेलवे ने ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी आज सुबह दी है। …
खेल जगत : जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं। पिछले कुछ सालों में बुमराह ने गेंद से जमकर कहर बरपाया है और यही वजह है कि क्रिकेट जगत में उनके नाम का डंका बज रहा है। T20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी शानदार गेंदबाजी से बुमराह ने भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट में बुमराह ने 8 मैचों में 8.26 के बेहतरीन औसत 4.17 के शानदार इकॉनमी रेट से 15 विकेट अपनी झोली में डाले और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे। इसमें कोई शक नहीं है…
राँची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार को रांची में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गए। चंपई सोरेन को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी और अर्जुन मुंडा समेत कई सीनियर नेता भी मौजूद रहे।  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा की मौजूदगी में सोरेन बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे सोरेन कुछ समय के…
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के रेप वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आज मुझे रेप की धमकियां मिल रही हैं कि कंगना को पता है कि रेप क्या होता है? इस तरह से वह मुझे धमकी देकर मेरी आवाज नहीं दबा पाएंगे। पंजाब के पूर्व लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने गुरुवार को कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। मान ने कहा कि कंगना रनौत को रेप का बहुत तजुर्बा है, उनसे पूछ सकते हैं कि…
भारत और पाकिस्तान के बीच बीते कई सालों से रिश्ते तनाव भरे चल रहे हैं। भारत ने दो टूक संदेश दे रखा है कि जब तक पाकिस्तान आतंक को पनाह देना बंद नहीं करता तब तक दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं होंगे। इस बीच पाकिस्तान की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान आने का न्योता दिया गया है। दरअसल, अक्तूबर महीने में पाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक होने जा रही है। इसी में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा है। पीएम मोदी को भी…