Browsing: अन्तर्राष्ट्रीय

हाल ही में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था और अब बारी है साल के अंतिम सूर्य ग्रहण की। यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 की रात 10:59 बजे से शुरू होकर 22 सितंबर की सुबह 3:23 बजे तक रहेगा। ग्रहण आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। इस ग्रहण की खगोलीय दृश्यता न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी हिस्सों में रहेगी। लेकिन भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन केवल वहीं…

Read More

नेपाल की अंतरिम सरकार की पीएम सुशीला कार्की की कैबिनेट ने अपना पहला फैसला लिया है, जिसके तहत नेपाल में 17 सितंबर को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। कैबिनेट ने जेन जी प्रदर्शन के दौरान मारे गए युवाओं के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। 17 सितंबर को राष्ट्रीय शोक के दौरान देश भर में आधा झण्डा झुकाया जाएगा। इसके साथ ही विदेश स्थित सभी नेपाली दूतावास में भी झंडा झुकाया जाएगा। कार्की कैबिनेट ने एक और फैसला लिया है, जिसके तहत नेपाल के शहीद परिवार को 15-15 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा, पहले प्रधानमंत्री कार्की ने 10 लाख रुपए देने…

Read More

अमेरिका का हवाई राज्य एक शक्तिशाली तूफान की चपेट में आ सकता है। श्रेणी 4 के तूफान ‘किको’ (Kiko) के करीब आने पर प्रशासन ने आपातकाल की घोषणा की है। राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) के अनुसार, शनिवार सुबह यह तूफान होनोलूलू से लगभग 1,205 मील पूर्व-दक्षिण-पूर्व में था और 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चला रहा था। अनुमान है कि यह रविवार तक बिग आइलैंड और माउई के करीब पहुंच जाएगा, जबकि सोमवार रात और सप्ताह के मध्य तक पूर्वी हवाई द्वीप समूह पर इसका असर सबसे ज्यादा हो सकता है। कार्यवाहक गवर्नर सिल्विया ल्यूक ने लोगों…

Read More

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने टोक्यो में पीएम मोदी के साथ कई अहम समझौते किए। इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी को जापान की प्रसिद्ध दरुमा गुड़िया भी भेंट की। दरअसल, जापानी संस्कृति में दरुमा गुड़िया को शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह परंपरा भारत से जुड़ी हुई है। गुन्मा प्रांत का ताकासाकी शहर दरुमा गुड़ियों का मुख्य केंद्र माना जाता है। दरुमा की यह परंपरा तमिलनाडु के कांचीपुरम के भारतीय भिक्षु बोधिधर्म से जुड़ी है, जिन्हें जापान में दरुमा दइशी के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि वे लगभग एक हजार साल…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में शिखर वार्ता होने वाली है। दोनों देशों के बीत बातचीत में मुख्य मुद्दा यूक्रेन युद्ध रहने वाला है। इस बीच वार्ता से पहले ट्रंप और पुतिन ने बयान दिए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि दोनों देशों के नेताओं ने क्या कहा है। सबसे पहले आपको रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बयान के बारे में बताते हैं। क्या बोले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन? रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों की प्रशंसा की है। पुतिन ने…

Read More

पेशावर: पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने आतंक मचा रखा है। एक बार फिर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की है। ताजा मामला उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा का है। यहां बृहस्पतिवार को अज्ञात हमलावरों ने ‘फ्रंटियर कॉर्प्स’ के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। स्थानीय पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। किसी समूह ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी पुलिस के अनुसार, यह हमला बन्नू जिले में हुआ जो उत्तर वजीरिस्तान से सटा हुआ है। अज्ञात बंदूकधारियों…

Read More

वैंकूवर (एपी): कनाडा के वैंकूवर हवाई अड्डे पर एक प्लेन हाईजैक होने से हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने इसके पीछे F-15 लड़ाकू विमान दौड़ा दिया। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। प्लेन हाईजैक करने वाले शख्स की पहचान 39 वर्षीय शाहीर कासीम के रूप में की गई है। इस घटना को आतंकवादी हाईजैकिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे किया विमान पर कब्जा प्लान हाईजैक करने वाला आरोपी कनाडा का ही निवासी है। इसने वैंकूवर हवाई अड्डे पर एक छोटे विमान को हाइजैक कर लिया। रॉयल कनाडाई माउंटेड…

Read More

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से साफ शब्दों में कहा है कि भारत और चीन के रिश्तों में किसी तीसरे देश (पाकिस्तान) की दखलअंदाजी या उसके हितों की कोई जगह नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जयशंकर ने यह बात वांग यी के साथ 14 जुलाई को हुई मुलाकात में कही, जहां उन्होंने 2020 में पूर्वी लद्दाख में LAC पर चीन की घुसपैठ के बाद दोनों देशों के रिश्तों की दिशा पर चर्चा की। जयशंकर ने इस मुलाकात में खुशी जताई कि अक्टूबर 2024 में हुए समझौते के बाद भारतीय…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को अल्जीरिया, ब्रुनेई, इराक, लीबिया, श्रीलंका, मोल्दोवा और फिलीपींस को नए टैरिफ रेट को लेकर लेटर भेजे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अल्जीरिया पर 30 प्रतिशत, ब्रुनेई पर 25 प्रतिशत, श्रीलंका पर 30 प्रतिशत, इराक पर 30 प्रतिशत, लीबिया पर 30 प्रतिशत, फिलीपींस पर 20 प्रतिशत और मोल्दोवा पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इन सभी देशों पर 1 अगस्त, 2025 से नए टैरिफ रेट लागू होंगे। बताते चलें कि इससे पहले ट्रंप ने सोमवार को जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इस महीने 14 से ज्यादा देशों को भेजी जा चुकी है टैरिफ…

Read More

बीजिंग/वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा BRICS देशों को दी गई धमकी पर चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने साफ शब्दों में कहा कि BRICS किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का एक मंच है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को बीजिंग में पत्रकारों से कहा, “BRICS टकराव या प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं है। इसका उद्देश्य समावेशिता, साझेदारी और सभी के लिए लाभ सुनिश्चित करना है।” माओ निंग की यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने BRICS की…

Read More