पाकिस्तान : पाकिस्तान में ट्रेन के हाईजैक होने के बाद लगातार आतंकी हमले जारी हैं। रविवार को पाकिस्तान के नोशकी इलाके में भीषण ब्लास्ट की घटना सामने आई जिसमें पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 90 जवानों की मौत होने का दावा किया गया है। यह बड़ा धमाका अशांत दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में हुआ, जहां सुरक्षा बलों को ले जा रही एक बस के पास सड़क किनारे भीषण विस्फोट हुआ, विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके दहल गए। एपी ने इस धमाके में कम से कम पांच अधिकारियों की मौत होने और 10 अन्य के घायल होने की खबर दी है। बलूच लिबरेशन आर्मी मीडिया हक्कल ने नोशकी में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हुए हमले का वीडियो जारी किया है। बीएलए मजीद ब्रिगेड और स्पेशल यूनिट फतेह स्क्वॉड ने नोशकी में एक घातक हमले में पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया। इस हमले में कुल 90 दुश्मन कर्मियों को मार गिराया गया।
Trending
- राजस्थान में नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, जयपुर पुलिस ने 4.30 लाख की जाली करेंसी पकड़ी
- राजस्थान के सरकारी स्कूल में विवाद के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई, छात्राओं के साथ वीडियो वायरल होने पर निलंबन
- बीकानेर के साइकिलिस्टों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय MTB चैंपियनशिप में जिले ने जीता खिताब
- राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 17 जिलों में बारिश के आसार; मौसम विभाग ने किया अलर्ट
- चित्तौड़गढ़ पहुंचे अमित शाह, आज अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
- राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बढ़ी सावधानी
- बीकानेर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, मशाल जुलूस के पहुंचने पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
- सियासत से ऊपर संवेदना! अर्जुनराम मेघवाल ने पेश की सकारात्मक राजनीति की मिसाल
