Browsing: अन्तर्राष्ट्रीय

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से साफ शब्दों में कहा है कि भारत और चीन के रिश्तों में किसी तीसरे देश (पाकिस्तान) की दखलअंदाजी या उसके हितों की कोई जगह नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जयशंकर ने यह बात वांग यी के साथ 14 जुलाई को हुई मुलाकात में कही, जहां उन्होंने 2020 में पूर्वी लद्दाख में LAC पर चीन की घुसपैठ के बाद दोनों देशों के रिश्तों की दिशा पर चर्चा की। जयशंकर ने इस मुलाकात में खुशी जताई कि अक्टूबर 2024 में हुए समझौते के बाद भारतीय…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को अल्जीरिया, ब्रुनेई, इराक, लीबिया, श्रीलंका, मोल्दोवा और फिलीपींस को नए टैरिफ रेट को लेकर लेटर भेजे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अल्जीरिया पर 30 प्रतिशत, ब्रुनेई पर 25 प्रतिशत, श्रीलंका पर 30 प्रतिशत, इराक पर 30 प्रतिशत, लीबिया पर 30 प्रतिशत, फिलीपींस पर 20 प्रतिशत और मोल्दोवा पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इन सभी देशों पर 1 अगस्त, 2025 से नए टैरिफ रेट लागू होंगे। बताते चलें कि इससे पहले ट्रंप ने सोमवार को जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इस महीने 14 से ज्यादा देशों को भेजी जा चुकी है टैरिफ…

Read More

बीजिंग/वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा BRICS देशों को दी गई धमकी पर चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने साफ शब्दों में कहा कि BRICS किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का एक मंच है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को बीजिंग में पत्रकारों से कहा, “BRICS टकराव या प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं है। इसका उद्देश्य समावेशिता, साझेदारी और सभी के लिए लाभ सुनिश्चित करना है।” माओ निंग की यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने BRICS की…

Read More

पेरिस: इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए जो हमले किए हैं उनमें कम से कम 14 वैज्ञानिकों की जान गई है। यह हमला ईरान के परमाणु हथियार बनाने की कोशिशों को बड़ा झटका दे सकता है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसे पूरी तरह रोकना मुमकिन नहीं है। इजरायल का दावा है कि इन वैज्ञानिकों के पास परमाणु हथियार बनाने का खास ज्ञान था, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया गया। इजरायल के फ्रांस में राजदूत जोशुआ ज़ार्का ने बताया कि 13 जून को शुरू हुए हमलों में 14 वैज्ञानिक मारे गए। इनमें रसायनशास्त्री, भौतिकशास्त्री और इंजीनियर…

Read More

पेशावर: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से लगे एक कबायली जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान में 14 आतंकवादियों को मार गिराया है। सैन्य मीडिया विंग ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) की ओर जारी एक बयान के अनुसार, “2-3 जून, 2025 को, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर, उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दत्ता खेल में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया गया था।” जारी है आतंकियों को खत्म करने का अभियान ISPR के बयान में कहा गया कि सैनिकों ने क्षेत्र में…

Read More

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इशारा किया है कि इजरायल जल्द ही ईरान के खिलाफ खतरनाक कदम उठाने जा रहा है। अमेरिकी इंटेलिजेंस के मुताबिक, इजरायल, ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है। ये रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर कूटनीतिक प्रयास लगतार तेज हो रहे हैं। अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ न्यूज एजेंसी CNN ने खुफिया जानकारी से परिचित अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया है कि इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बारे में अंतिम फैसला नहीं किया है…

Read More

अमेरिका के दो राज्यों में आए बवंडर के कारण कम से कम 21 लोगों की मौत की खबर है। केंटकी के अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि मिसौरी में सात लोगों की मौत हुई है, जिसमें सेंट लुइस शहर में पांच लोग शामिल हैं। केंटकी में बवंडर शनिवार की सुबह दक्षिण-पूर्व में लॉरेल काउंटी में आया। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। मिसौरी के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को आए बवंडर के कारण 5,000 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, छतें नष्ट हो गईं और कई…

Read More

म्यांमार में शनिवार की रात 9 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का पता चलते ही लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर भागने लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई है। फिलहाल भूकंप से किसी तरह की कोई जानमाल की हानि की खबर नहीं है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार, शनिवार को म्यांमार के क्यौकसे के निकट 5.4 तीव्रता का भूकंप आया।

Read More

भारतीय नौसेना की ताकत को बढ़ाने के लिए भारत की सरकार ने फ्रांस की सरकार के साथ राफेल विमान की एक डील की है। भारत और फ्रांस की सरकारों ने कुल 26 राफेल विमानों की डील की है और ये सभी राफेल भारतीय नौसेना के लिए हैं। आपको बता दें कि इन 26 राफेल में से 22 सिंगल सीटर और चार ट्विन सीटर होंगे। इस डील के लिए इंटर-गवर्मेंटल एग्रीमेंट (IGA) पर साइन हो गए हैं। इस डील में ट्रेनिंग, सिम्युलेटर, एसोसिएटेड इक्विपमेंट, हथियार और परफॉर्मेंस आधारित लॉजिस्टिक शामिल होंगे। इतना ही नहीं अभी भारतीय वायुसेना के मौजूदा राफेल बेड़े…

Read More

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अब्दुल्ला लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुआलालंपुर के एक अस्पताल ने उनके निधन के बारे में जानकारी दी है। अब्दुल्ला को 25 अप्रैल, 2024 को भी नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। अब्दुल्ला न्यूमोथोरैक्स नाम की बीमारी से पीड़ित थे। कुआलालंपुर के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हार्ट में कराया गया था भर्ती अब्दुल्ला को “पाक लाह” के नाम से भी जाना जाता था, उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद रविवार को कुआलालंपुर के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ…

Read More