- बीकानेर के मूलवास-सीलवा में 28 फरवरी को विराट हिंदू धर्मसभा, राज्यपाल और साध्वी ऋतंभरा होंगी शामिल
- Rajasthan के इकलौते हिल स्टेशन Mount Abu का नाम अब ‘आबू राज’, विधानसभा में हुई आधिकारिक घोषणा
- Bhajan Lal Sharma ने विधानसभा में वेतन, पेंशन और मानदेय से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं
- बारां में 40 करोड़ की अवैध आतिशबाजी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त
- राजस्थान विधानसभा में कोरम पर गरमाई बहस, जोगाराम पटेल के सुझाव पर स्पीकर देवनानी का हल्का व्यंग्य
- कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्की एयरलाइंस के विमान की आपात लैंडिंग, इंजन से चिंगारी दिखने से मचा हड़कंप
- अलवर में खुदाई के दौरान मिली चमकदार चीज से मची हलचल, लोग कीचड़ में उतरकर जुटाने लगे पत्थर
- चेक बाउंस केस में राजपाल यादव जेल में, कोर्ट से राहत नहीं — अगली सुनवाई सोमवार को
Browsing: राज्य
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के रेप वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आज मुझे रेप की धमकियां मिल रही हैं कि कंगना को पता है कि रेप क्या होता है? इस तरह से वह मुझे धमकी देकर मेरी आवाज नहीं दबा पाएंगे। पंजाब के पूर्व लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने गुरुवार को कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। मान ने कहा कि कंगना रनौत को रेप का बहुत तजुर्बा है, उनसे पूछ सकते हैं कि…
मुंबई: मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच खबर मिली है कि जीएसबी पंडाल ने इस साल अब तक का सबसे महंगा इंश्योरेंस करवाया है। इस इंश्योरेंस की कीमत 400.58 करोड़ रुपए है। बता दें कि जीएसबी सेवा मंडल सबसे अमीर गणपति की मूर्ति के लिए हर वर्ष चर्चा में रहता है। क्या है पूरा मामला? हर साल जीएसबी सेवा मंडल की तरफ से भव्य तरीके से गणेशोत्सव मनाया जाता है। जीएसबी के राजा प्रचलित गणपति पंडालों में से एक हैं। इन्हें 5 दिनों के लिए मुंबई के किंग सर्कल में स्थापित किया जाता है। प्राथमिक रूप से…
दौसा: राजस्थान के 5 विधानसभा सीट पर उप-चुनाव होना है, जिसमें दौसा विधानसभा सीट भी शामिल है. दौसा से कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सियासी हलचल मचा दिया. निहारिका जोरवाल ने दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा के ड्राइवर मुकेश मीणा को दौसा विधानसभा से प्रत्याशी बताया है. इस पोस्ट को अब सोशल मीडिया पर वायरल होता देख कांग्रेस के उन लोगों के मंसूबों पर पानी फिरता नजर आ रहा है, जो लोग दौसा विधानसभा उप-चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट लाने की भाग दौड़ में लगे थे. निहारिका जोरवाल ने लिखा, “दौसा…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और बेरहमी से हत्या के बाद प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले पर सुनवाई की है और पुलिस प्रशासन पर कड़ी टिप्पणियां की हैं। कोर्ट के तीखे बयानों के बाद कोलकाता पुलिस ने एक्शन लिया है। अब खबर आई है कि आर जी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़फोड़ को रोकने में नाकाम रहने पर तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी कोलकाता पुलिस ने दो असिस्टेंट…
न्यू दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति देखी जा रही है। कनॉट प्लेस को जाने वाले मिंटो ब्रिज को पूरे तरीके से बंद कर दिया गया है। क्योंकि वहां पर तेज पानी का बहाव दिख रहा है और काफी ज्यादा जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में सड़क पर पानी इतना भर गया है कि आधी गाड़ी तक पानी आ गया है। रोड पर पानी भरने की वजह से कई इलाकों में लंबा जाम देखा जा रहा है। सड़क…
कोलकाता के एक अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई वीभत्स दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच सीबीआई अपने तरीके से कर रही है। महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के आरोपी संजय रॉय का सीबीआई ने साइकोलॉजी टेस्ट शुरू किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई के सीएफएसएल के पांच एक्सपर्ट की टीम संजय रॉय का साइकोलॉजिकल टेस्ट कर रही है। इसके बाद बड़ा सवाल ये है कि तो क्या सीबीआई के साइकोलॉजिकल टेस्ट से अस्पताल के सेमिनार हॉल के उस 35 मिनट का राज खुल जाएगा। क्या संजय रॉय उगलेगा साइकोलॉजिकल टेस्ट से उस खूनी वारदात का पूरा सच? क्या होता है सीबीआई का…
बुलंदशहर: बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में बस और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजा। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रास्ते पर जमा लगा दिया जिससे गाड़ियों की आवाजाही रुक गई। रक्षाबंधन मनाने अलीगढ़ जा रहे थे लोग जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की एक कंपनी से मैक्स वाहन पर सवार होकर सभी लोग अपने घर अलीगढ़ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जा रहे थे। इससे पहले की वह घर पहुंचते बुलंदशहर…
बरेली में कवाड़ियो को कार से कुचलने की साजिश, तीन घायल, कावड़ टूटने पर लोगो ने ग़ुस्से में लगाया जाम
बरेली : यूपी के बरेली में कार सवार लोगों ने कांवड़ियों को कुचलने की कोशिश की है। इस घटना में 3 कांवड़िये घायल हुए हैं और उनकी कांवड़ भी खंडित हो गई है। इस घटना के सामने आने के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने रोड पर कांवड़ रखकर जाम लगा दिया और नारेबाजी की। कांवड़ियों का आरोप है कि कार सवार दूसरे धर्म के थे, इसलिए उन्होंने ऐसा किया है। इस घटना के सामने आने के बाद 4 घंटे तक जाम लगा रहा, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कांवड़ियों को समझाया, तब जाकर कांवड़िये शांत हुए।…
तेलंगाना सरकार ने गुरुवार को 5,644.24 करोड़ रुपये की लागत से फसल ऋण माफी का तीसरा और अंतिम चरण शुरू किया है। इससे 4.46 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी वादे के अनुसार, आठ जुलाई से तीन चरणों में दो लाख रुपये तक के ऋण माफ करने की प्रक्रिया शुरू की। पहले चरण में एक लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए गए। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहले चरण में 6,098.93 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिससे 11,50,193 किसानों को लाभ मिला। दूसरे चरण में 6,190.01 करोड़ रुपये खर्च किए…
रांची: झारखंड में लॉन्च की गई ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत चुनी गई महिलाओं के बैंक खाते में रक्षा बंधन के एक दिन पहले 18 अगस्त को एक हजार रुपए की रकम ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के पाकुड़ जिले की महिला लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद बाकी जिले की लाभार्थियों तक सहायता राशि ट्रांसफर करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सीएम ने गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय में स्कीम को लेकर आयोजित रिव्यू मीटिंग में इसे प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।…