- जानिये एशियाई खेलों में भारतीय टीम का शेड्यूल –
एशियाई गेम्स : एशियाई खेल 2023 की औपचारिक शुरुआत 23 सितंबर को चीन के हांगझू में होगी और यह प्रतियोगिता आठ अक्तूबर तक जारी रहेगी। एशियाई खेलों के 19वें संस्करण में 655 सदस्यीय मजबूत भारतीय टीम 61 में से 41 प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन 56 स्थानों पर किया जाएगा, जिसमें 481 स्वर्ण पदकों के लिए खिलाड़ी जोर लगाएंगे।एशियाई खेल आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर को शुरू होंगे, लेकिन कई खेल इससे पहले ही शुरू हो जाएंगे। क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और बीच वॉलीबॉल जैसे खेल 19 सितंबर से शुरू होंगे।
क्रिकेट
पहला मैच: भारत महिला टीम – 21 सितंबर
ऋतुराज गायकवाड़ और हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें इस प्रतियोगिता में अपनी शुरुआत करेंगी। महिला टीम अपना अभियान 21 सितंबर को शुरू करेगी और फाइनल 25 सितंबर को होगा। इसके बाद पुरुष क्रिकेट टीमें 27 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी और खिताबी भिड़ंत सात अक्तूबर को होगी। भारतीय पुरुष टीम अपना पहला मैच तीन अक्तूबर को खेलेगी।
फुटबॉल
पुरुष: भारत बनाम चीन (19 सितंबर, शाम पांच बजे) और भारत बनाम बांग्लादेश (21 सितंबर, दोपहर 1:30 बजे)
महिला: भारत बनाम चीनी ताइपे (शाम 5 बजे)
भारतीय पुरुष टीम का नेतृत्व सुनील छेत्री कर रहे हैं। पुरुष टीम से कई शीर्ष खिलाड़ी गायब हैं।
24 सितंबर: म्यांमार बनाम भारत शाम 5:00 बजे जियाओशान स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम
27 सितंबर: पुरुष राउंड ऑफ़ 16 (यदि भारत क्वालिफाई करता है) शाम 5:00 बजे हुआंगलोंग स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम
1 अक्टूबर: पुरुष क्वार्टरफ़ाइनल (यदि भारत क्वालिफाई करता है) दोपहर 12:30 बजे हुआंगलोंग स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम
4 अक्टूबर: पुरुष सेमीफ़ाइनल (यदि भारत क्वालिफाई करता है) दोपहर 3:30 बजे जियाओशान स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम
7 अक्टूबर: पुरुषों का स्वर्ण/कांस्य पदक मैच (यदि भारत क्वालिफाई करता है) शाम 5:30 बजे हुआंगलोंग स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम
1 Comment
Very interesting topic, thanks for posting.Blog money