सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आज शादी है। आज दोपहर एक बजे राघव की सेहराबंदी हुई और 2 बजे 18 बोट्स में बारात लीला पैलेस के लिए रवाना हुई। शादी के लिए होटल लीला और ताज लेक पैलेस को भी सजाया जा चुका है।
इससे पहले आज सुबह फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा परिणीति का डिजाइनर लहंगा लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार राघव भी मनीष के डिजाइनर आउटफिट में नजर आएंगे।
वहीं, शनिवार रात को हुई संगीत सेरेमनी की फोटोज भी सामने आई हैं। संगीत में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सिल्वर कलर का गाउन पहना था। वहीं, राघव ब्लैक सूट में थे।
![संगीत सेरेमनी में राघव और परिणीति चोपड़ा ब्लैक और सिल्वर के कॉम्बिनेशन में नजर आए।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/24/untitled-2_1695535036.jpg)
संगीत सेरेमनी में राघव और परिणीति चोपड़ा ब्लैक और सिल्वर के कॉम्बिनेशन में नजर आए।
सूत्रों के अनुसार संगीत सेरेमनी में पंजाब से भी ढोल आर्टिस्टों को बुलाया गया था। संगीत सेरेमनी में राघव और परिणीति के साथ उनके दोस्तों ने भी जमकर भांगड़ा किया। इस खास माैके पर परिणीति ने राघव के लिए एक गाना भी गाया।
जिस बोट में बारात गई, उन्हें फूलों से सजाया गया
होटल ताज लेक पैलेस से दोपहर सेहराबंदी के बाद राघव चड्ढा की बारात होटल की लग्जरी बोट्स से रवाना हुई। सभी बोट्स को शाही अंदाज में सजाया गया। इसमें बाराती पिछोला झील के अंदर से ही सवारी करते हुए सीधे लीला होटल पहुंचे।
होटल लीला पैलेस के मुख्य गार्डन में दोनों की शादी हो रही है। बारातियों का स्वागत पंजाबी और राजस्थानी अंदाज में किया गया।
![मनीष मल्होत्रा भी परिणीति और राघव की शादी में शामिल होने आज सुबह पहुंचे हैं।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/24/gif-05-1_1695536442.gif)
मनीष मल्होत्रा भी परिणीति और राघव की शादी में शामिल होने आज सुबह पहुंचे हैं।
100 से ज्यादा राजस्थानी साफा करवाए तैयार
राघव की बारात में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को राजस्थानी साफा पहनाया गया। इसके लिए इवेंट कंपनी ने इन साफों को उदयपुर में ही तैयार करवाया । सुबह ये साफे होटल में पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि करीब 100 से ज्यादा राजस्थानी साफा तैयार करवाए गए थे।
इसके अलावा मेवाड़ी पाग भी तैयार करवाई गई थी। इसे डायमंड जैसे स्टोन और गोल्डन रंग के धागे से सजाया गया, ताकि पहनने के बाद राजशाही जैसा लुक नजर आए।
![संगीत सेरेमनी के दौरान डांस करते राघव और परिणीति चोपड़ा।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/24/ezgifcom-video-to-gif_1695545944.gif)
![टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी शादी में शामिल होने रविवार सुबह उदयपुर पहुंची।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/24/untitled-28_1695536808.jpg)
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी शादी में शामिल होने रविवार सुबह उदयपुर पहुंची।
![शनिवार को हुई संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करते सिंगर नवराज हंस।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/24/gif-07-2_1695538089.gif)
शनिवार को हुई संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करते सिंगर नवराज हंस।
![फोटो होटल लीला पैलेस का है। जहां चूड़ा सेरेमनी के दौरान मौजूद दोनों कपल के फैमिली मेंबर। इस दौरान दिल्ली के एक बैंड की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/24/rp4_1695495367.gif)
फोटो होटल लीला पैलेस का है। जहां चूड़ा सेरेमनी के दौरान मौजूद दोनों कपल के फैमिली मेंबर। इस दौरान दिल्ली के एक बैंड की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
![ताज लेक पैलेस में पहुंचने पर दिल्ली और पंजाब सीएम का राघव के घरवालों ने कुछ इस तरह से वेलकम किया। इसके बाद फोटो सेशन भी हुआ।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/24/rp1_1695494940.gif)
ताज लेक पैलेस में पहुंचने पर दिल्ली और पंजाब सीएम का राघव के घरवालों ने कुछ इस तरह से वेलकम किया। इसके बाद फोटो सेशन भी हुआ।
![होटल लीला पैलेस के कॉरिडोर को दिल्ली-कोलकाता से आए फूलों से सजाया गया है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/24/gif-06-1_1695537694.gif)
होटल लीला पैलेस के कॉरिडोर को दिल्ली-कोलकाता से आए फूलों से सजाया गया है।
![शनिवार को दोनों के फैमिली मेंबर और दोस्त उदयपुर पहुंचे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/23/collage_1695478881.jpg)
शनिवार को दोनों के फैमिली मेंबर और दोस्त उदयपुर पहुंचे।
![संगीत सेरेमनी के दौरान सफेद रंग के फूलों से पूरे होटल को सजाया गया। डेकोरेशन का ये फोटो भी शेयर किया गया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/24/rp2_1695495092.gif)
संगीत सेरेमनी के दौरान सफेद रंग के फूलों से पूरे होटल को सजाया गया। डेकोरेशन का ये फोटो भी शेयर किया गया।
आज ये कार्यक्रम होंगे शादी में
- राघव की सेहराबंदी दोपहर 1 बजे
- बारात- दोपहर 2 बजे
- जयमाला शाम 3:30 बजे
- फेरे- शाम 4 बजे
- विदाई- शाम 6:30 बजे
- रिसेप्शन- रात 8:30 बजे
ये खबर भी पढ़ें…
राघव-परिणीति की शादी में पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान:सेलिब्रिटी कपल को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी बधाई; 90s सॉन्ग पर कपल डांस
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/23/cover-03-11695447524_1695479040.gif)
बॉलीवुड एक्ट्रेस और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा की शादी की तैयारी पूरी हो चुकी है। शनिवार दोपहर को चूड़ा सेरेमनी के साथ शादी के फंक्शन भी शुरू हो गए। परिणीति चोपड़ा के फैमिली मेंबर सहित कुछ सेलिब्रिटी भी इस फंक्शन का हिस्सा हैं।
1 Comment
I like this web blog very much, Its a really nice spot to read and get info.Money from blog