राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में मौसम लगातार बदल रहा है। एक ओर जहां ठंड का असर बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदूषण का स्तर भी तेजी से ऊपर जा रहा है। अब सुबह और रात के समय लोगों को ठंड का अधिक एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

इस बीच, वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सोमवार के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह 7 बजे तक औसत AQI 346 रहा, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। वहीं, नोएडा में AQI 336 और गाजियाबाद में 302 दर्ज किया गया।
🔸कहां-कितना प्रदूषण
CPCB के अनुसार —
आनंद विहार: AQI 379 अलीपुर: AQI 351 अशोक विहार: AQI 373 बवाना: AQI 412 (सबसे अधिक) चांदनी चौक: AQI 365 बुराड़ी: AQI 389 ITO: AQI 378 मुंडका: AQI 378 ओखला: AQI 347 PUSA: AQI 348
रविवार को दिल्ली में AQI 392 तक पहुंच गया था, जबकि शनिवार को यह 355 और शुक्रवार को 312 दर्ज किया गया था। दिवाली के बाद से ही दिल्ली-एनसीआर की हवा ‘खराब’ से लेकर ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है।
🔸GRAP-2 के तहत सख्ती
दिल्ली में बिगड़ती हवा के बीच GRAP का चरण-2 लागू कर दिया गया है। NDMC ने राजधानी में पार्किंग शुल्क दोगुना करने का निर्णय लिया है ताकि निजी वाहनों का इस्तेमाल कम किया जा सके।
CPCB मानकों के अनुसार —
0–50: अच्छा 51–100: संतोषजनक 101–200: मध्यम 201–300: खराब 301–400: बेहद खराब 401–500: गंभीर
दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं, क्योंकि ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है।
