Author: न्यूज़ डेस्क

दिल्ली के रोहिनी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के बाहर तेज धमाका हुआ था जिसके बाद धुएं का बड़ा गुबार देखा गया था। इस धमाके की गहन जांच की जा रही है। इस ब्लास्ट केस की एफआईआर में बड़ा खुलासा हुआ है जिसमें कहा गया है कि इसमें विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। एफआईआर के मुताबिक ये धमाका इतना जोरदार था कि इससे CRPF स्कूल की दीवार में बड़ा सा छेद हो गया था। इसके साथ ही धमाके की साइट पर काफी मात्रा में सफेद पावडर बिखरा हुआ मिला था। इस पूरे घटना की जानकारी गृह मंत्रालय को दी गई है। जोरदार…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनके संसदीय क्षेत्र में 500 से ज्यादा होर्डिंग्स लगाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमन सोनकर द्वारा एक होर्डिंग लगाया गया है, जिसमें पीएम मोदी को 10 हाथों के साथ दिखाया गया है। इस पोस्टर में पीएम मोदी के प्रत्येक हाथ में अलग-अलग सरकारी योजनाओं को दिखाया गया है, जिसमें स्वच्छ भफारत मिशन, जन धन योजना और मेक इन इंडिया जैसे सरकारी योजनाओं और मिशन को दिखाया गया है। बता दें कि लंका, चितईपुर और सारनाथ में लगाए गए पोस्टर में पीएम…

Read More

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘ईरान के प्रॉक्सी हिजबुल्लाह द्वारा आज मेरी और मेरी पत्नी की हत्या करने का प्रयास एक गंभीर गलती थी। यह मुझे या इजरायल को हमारे भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमारे दुश्मनों के खिलाफ अपना उचित युद्ध जारी रखने से नहीं रोकेगा।’ नेतन्याहू ने और क्या कहा? नेतन्याहू ने कहा, ‘मैं ईरान और उसके प्रतिनिधियों से कहता हूं, जो कोई भी इजरायल के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हम आतंकवादियों और उन्हें भेजने वालों को खत्म…

Read More

राजस्थान में 7 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर भी चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है. जहां BJP पिछले 2 विधानसभा चुनावों से खाली हाथ है. वहीं एक बार फिर से इस सीट पर बीजेपी को कांग्रेस नेता सचिन पायलट के गढ़ टोंक में पायलट ओर हरीश मीणा की जोड़ी से मुकाबला करना है. लेकिन BJP सचिन पायलट को अपने लिए कोई चुनौती नहीं मानती है. 3 लाख 2 हजार 721 मतदाताओं वाली गुर्जर, मीणा और एससी मतदाता जागरूकता बाहुल्य देवली-उनियारा सीट पर बीजेपी के लिए सचिन पायलट और…

Read More

गाजाः इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में एक स्कूल पर बड़ा भीषण हमला किया है। इस हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं। आईडीएफ को आशंका थी कि इस स्कूल को हमास के आतंकवादी ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए स्कूल को टारगेट करके यह हवाई हमला किया गया। हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस एयरस्ट्राइक में 15 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। अन्य ब्यौरे का इंतजार किया जा रहा है।

Read More

यूपी के बहराइच में बीते दिनों हुई हिंसा और राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की हत्या के मामले में यूपी पुलिस का एक्शन जारी है। गुरुवार को हिंसा और हत्या के 5 आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल हमीद और उसके तीन बेटे भी शामिल हैं। यूपी पुलिस ने आरोपियों को एनकाउंटर के बाद पकड़ा है। फायरिंग में दो आरोपी घायल हो गए हैं। अब तक इस मामले में 6 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। यूपी पुलिस द्वारा बहराइच हिंसा के आरोपियों के एनकाउंटर पर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी…

Read More

राजस्थान के कोटा में नीट-इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले कोचिंग छात्रों के सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस अब करीब एक दर्जन छात्र ने कोटा में आत्महत्या कर ली. बुधवार को एक बार फिर से कोटा में कोचिंग छात्र के सुसाइड का मामला सामने आया है. अब कोटा के दादाबाड़ी शास्त्री नगर इलाके में एक पीजी में रहकर नीट की तैयारी करने वाले छात्र ने आत्महत्या कर ली है.  मिर्जापुर का रहने वाला मृतक जानकारी के अनुसार, छात्र उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है और उसका नाम आशुतोष चौरसिया है. छात्र…

Read More

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 की तारीख का ऐलान हो चुका है। राज्य में 20 नवंबर को सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ वोटिंग होगी और 23 नवंबर की तारीख को चुनाव परिणाम सामने आएंगे। चुनाव की तारीख सामने आते ही राज्य में राजनीतिक एक्टिविटी तेज हो गई है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने बड़ा बयान जारी किया है। शरद पवार ने कहा है कि चाहे 84 वर्ष का हो जाऊं या 90, यह बूढ़ा आदमी नहीं रुकेगा। आइए जानते हैं कि पवार ने ऐसा क्यों कहा है। यह बूढ़ा…

Read More

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा पर बीजेपी नेता और पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पूर्व सांसद ने कहा कि मैं इस समय बहराइच में हूं नहीं और मेरी कोर्ट में तारीख थी, इसलिए आया हूं। समाचार मिला। मैं दोनों समुदाय के लोगों से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि शांति बनाए रखें। सरकार सभी को न्याय दिलाएगी। वहीं, बहराइच में हिंसा पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी बयान आया। उन्होंने कहा कि मेरी अपील है की जो जो पक्ष इसमें…

Read More

भारत ने कनाडा के डिप्टी हाई कमिश्नर को तलब किया है। कनाडा के डिप्टी हाई कमिश्नर स्टीवर्ट व्हीलर कुछ देर में विदेश मंत्रालय के कार्यालय पहुंचेंगे। कनाडा ने हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड की जांच में भारतीय हाई कमिश्नर और डिप्लोमेट्स को ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ के रूप में लिंक किया है, जिसकी भारत ने खुली आलोचना की और और ‘बेतुका आरोप’ बताते हुए चेतावनी भी दी है। भारत ने यह भी संकेत दिया है कि ट्रूडो सरकार का यह कदम भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश का हिस्सा हो सकती है। विदेश मंत्रालय ने मंत्रालय ने कहा है कि ट्रूडो ने पहले भी राजनीतिक लाभ…

Read More