- राजस्थान में नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, जयपुर पुलिस ने 4.30 लाख की जाली करेंसी पकड़ी
- राजस्थान के सरकारी स्कूल में विवाद के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई, छात्राओं के साथ वीडियो वायरल होने पर निलंबन
- बीकानेर के साइकिलिस्टों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय MTB चैंपियनशिप में जिले ने जीता खिताब
- राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 17 जिलों में बारिश के आसार; मौसम विभाग ने किया अलर्ट
- चित्तौड़गढ़ पहुंचे अमित शाह, आज अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
- राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बढ़ी सावधानी
- बीकानेर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, मशाल जुलूस के पहुंचने पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
- सियासत से ऊपर संवेदना! अर्जुनराम मेघवाल ने पेश की सकारात्मक राजनीति की मिसाल
Browsing: राज्य
तिरुपति (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश में अब अनोखा नियम लागू होगाा। अभी तक जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए कम बच्चे पैदा करने की नीतियां अपनाई जा रही थीं। लेकिन आंध्र प्रदेश में अब ज्यादा बच्चे पैदा करने पर जोर दिया जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि कोई व्यक्ति सरपंच, नगरपालिका का पार्षद या महापौर तभी बन सकता है, जब उसके दो से अधिक बच्चे हों। उन्होंने संकेत दिया कि इससे जनसंख्या में गिरावट को रोका जा सकेगा। नायडू ने कहा कि वह लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के संबंध में नीतियां…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक के बाद एक अपने कड़े फैसलों के कारण चर्चा में बने हुए हैं। अब मोहन यादव सरकार मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरों में शराब की बंदी पर विचार कर रही है। बता दें कि काफी समय से राज्य की धार्मिक नगरियों में शराब को बैन किए जाने की मांग की जा रही थी। अब साधु संतों के सुझाव के बाद मध्य प्रदेश की सरकार धार्मिक शहरों में शराब बंदी की तैयारी कर रही है। खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस मामले पर बयान दिया है। आइए जानते हैं कि…
मौसम राजस्थान: राजस्थान में शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश (Rajasthan Rain) होने से सर्दी का असर बढ़ गया. इससे कई इलाकों में रात तक घना कोहरा छाया रहा. वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने आगे भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. फलौदी में हुई सबसे ज्यादा बारिश बीते 24 घंटे में मौसम की बात करें तो शनिवार को राजस्थान में कई जगहों पर सुबह से ही बूंदाबांदी और बारिश हुई.सबसे ज्यादा 2.8 मिमी बारिश फलौदी में दर्ज की गई. इस बरसात के…
नई दिल्ली: पैरालंपिक दल के सदस्य, उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले गांवों के सरपंच, हथकरघा कारीगर और वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता उन लगभग 10,000 विशेष अतिथियों में शामिल हैं जिन्हें यहां कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पहली बार दिखेंगे ये खास मेहमान रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, स्वर्णिम भारत के इन वास्तुकारों में विविध पृष्ठभूमि के लोग हैं, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और सरकार की योजनाओं का सर्वोत्तम उपयोग करने वाले लोग शामिल हैं। इसमें कहा गया है…
नई दिल्ली: असम से दिल्ली के चिड़ियाघर में लाए गए एक सींग वाले नर गैंडे ‘धर्मेंद्र’ की अप्राकृतिक मौत हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘धर्मेंद्र’ आज सुह अपने बाड़े में मरा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि सितंबर 2024 में यहां लाया गया 11 साल का यह गैंडा अच्छी हालत में था और उसे स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या नहीं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धर्मेंद्र’ को प्रजनन की उम्मीद में चिड़ियाघर में ‘अंजुहा’ नाम की एक मादा गैंडे के साथ रखा गया था। बता दें कि बुधवार…
ट्रेन-हाईवे सब बंद! BPSC परीक्षा को लेकर पप्पू यादव के समर्थकों का प्रदर्शन शुरू, कई ट्रेनों को रोका
पटना: बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पप्पू यादव के समर्थकों प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान बिहार में कई जगहों पर ट्रेनों को रोक दिया गया है। वहीं प्रदर्शनकारी लगातार बीपीएससी की परीक्षा दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पटना के गांधी मैदान में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर धरने पर बैठे हुए हैं। गांधी मैदान में छात्रों का धरना लगातार 17वें दिन भी जारी है। वहीं छात्रों के समर्थन में आज पप्पू यादव ने भी प्रदर्शन का ऐलान किया था, जिसके बाद सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने जगह-जगह चक्का जाम किया…
कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी से वहां सैलानियों का पहुंचना जारी है। घाटी में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। बर्फ के बीच दौड़ती ट्रेन का नजारा देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। हालांकि पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद अब आम जनजीवन पटरी पर लौटता दिख रहा है। हवाई यातायात के साथ-साथ जमीनी रास्ते भी यातायात के लिए धीरे धीरे बहाल हो गए हैं। सड़कों पर जमी बर्फ हटा दी गई है और बारामूला और संगलदान के बीच ट्रेन सेवा भी बहाल हो गई है। बारामूला से संगलदान तक ट्रेन आज पूरी तरह से बहाल…
दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान का ऐलान किया है। इस योजना के तहत दिल्ली के सभी पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18000 रुपये दिए जाएंगे। खास बात यह है कि इस योजना के तहत मंगलवार (31 दिसंबर) से ही आवेदन किया जा सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यह आम आदमी पार्टी की तीसरी बड़ी योजना है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का ऐलान कर चुके हैं। महिला सम्मान योजना के तहत…
अयोध्या: यूपी के अयोध्या में स्थित राम मंदिर के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। ताजा खबर ये है कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई जाएंगी। ऐसा करने से श्रद्धालुओं को पहली मंजिल पर चढ़ने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अनिल मिश्रा ने दी जानकारी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने शनिवार देर शाम संवाददाताओं को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीन मंजिला है। भूतल पर…
5 लोगों पर हमला कर चुके तेंदुए को पकड़ने के लिए ग्राउंड पर उतरे पूर्व BJP विधायक, जाल भी साथ लेकर आए
त्योंथर: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर में एक तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। यहां के जनेह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खातिलवार गांव के एमपी यूपी बॉर्डर के पास इस तेंदुए का खौफ बढ़ रहा है। इस तेंदुए ने 5 लोगों को घायल किया है और एक जानवर पर भी हमला किया है। 2 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में भाजपा के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी खुद मौके पर जाल लेकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ खुद सर्चिंग की है। क्या है पूरा मामला? बीते दो दिन…