- राजस्थान में नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, जयपुर पुलिस ने 4.30 लाख की जाली करेंसी पकड़ी
- राजस्थान के सरकारी स्कूल में विवाद के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई, छात्राओं के साथ वीडियो वायरल होने पर निलंबन
- बीकानेर के साइकिलिस्टों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय MTB चैंपियनशिप में जिले ने जीता खिताब
- राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 17 जिलों में बारिश के आसार; मौसम विभाग ने किया अलर्ट
- चित्तौड़गढ़ पहुंचे अमित शाह, आज अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
- राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बढ़ी सावधानी
- बीकानेर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, मशाल जुलूस के पहुंचने पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
- सियासत से ऊपर संवेदना! अर्जुनराम मेघवाल ने पेश की सकारात्मक राजनीति की मिसाल
Browsing: राज्य
मुंबई से सटे बदलापुर में दो नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले के आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है। ट्रांजिट रिमांड पर ले जाते समय उसे गोली लगी थी और अक्षय को गंभीर हालत में शिवाजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कलवा शिवाजी अस्पताल में आरोपी मृतक अक्षय की बॉडी मौजूद है। यहीं पर उसका पोस्ट मॉर्टम होगा। आरोपी अक्षय के अलावा एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पुलिसकर्मी को ज्यूपिटर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। अगस्त के महीने में बदलापुर के एक स्कूल में दो…
जयपुर: जयपुर हेरिटेज नगर निगम मेयर मुनेश गुर्जर को निलंबित कर दिया गया है. मुनेश गुर्जर पर रिश्वत लेने के मामले में ACB ने कार्रवाई की थी. वहीं इस मामले में हाईकोर्ट में भी सुनावाई की जा रही है. इस बीच मुनेश गुर्जर के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई की गई. UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पहले ही मुनेश गुर्जर को निलंबित करने के लिए फाइल मांगी थी. हालांकि फाइनल नोटिस की वजह से निलंबित नहीं किया जा सका था. लेकिन अब यूडीएच मंत्री ने निलंबन की फाइल को मंजूरी दी है. विभाग ने पत्र में लिखा कि मुनेश गुर्जर…
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी नवरात्रि उत्सव के दौरान अपना आधिकारिक आवास छोड़ देंगे। केजरीवाल ने 17 सितंबर को इस्तीफा देने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया। वह किसी सत्ता के लालच में नहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले में पांच महीने से अधिक समय तक जेल में रहे। 13 सितंबर को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए। केजरीवाल ने कहा कि…
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई में हिंदू समाज ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। हिंदू संघर्ष समिति ने इस प्रदर्शन के लिए आह्वान किया था। यह प्रदर्शन अवैध मस्जिद और घुसपैठ समेत कई मुद्दों को लेकर हुआ और प्रदर्शनकारी सरकार से वक्फ बोर्ड खत्म करने की मांग कर रहे हैं। हिंदू संगठनों का कहना है कि अवैध घुसपैठ पर रोक लगाई जाए और इसके लिए बाहर से आए विशेष समुदाय के लोगों का वेरिफिकेशन किया जाए। साथ ही अवैध मस्जिदों पर भी पुलिस-प्रशासन से एक्शन लेने की मांग की गई है। वक्फ बोर्ड को खत्म करने की…
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी थोड़ी ही देर में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4:30 बजे राज निवास में होगा और साथ ही उनके मंत्रिपरिषद में पांच मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। जानकारी के मुताबिक आतिशी के साथ जो पांच मंत्री शपथ लेंगे, उनमें चार पुराने मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन का नाम शामिल है, इन सबके अलावा आतिशी की कैबिनेट में नए चेहरे के रूप में सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश कुमार अहावलत भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। आतिशी के शपथ ग्रहण में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी शामिल रहेंगे। सीएम…
गाजियाबाद में कुछ दिनों पहले जूस में पेशाब मिलाकर देने का आरोप लगा था और उस दुकानदार को लोगों ने खूब पीटा था। इस मामले के बाद अब बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर एक्शन में आ गए हैं। विधायक खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे और लोनी के दुकानदारों के लाइसेंस चेक किए। लाइंसेंस न मिलने पर विधायक ने चेतावनी दी और कहा कि मिलावट वाले जूस पिलाना है तो सीलमपुर-मुस्तफाबाद जाओ वहीं जूस पिलाओ। साथ ही अधिकारियों को भी इन पर एक्शन लेने को कहा है। 2 दिन का दिया अल्टीमेटम बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर एक्शन लोनी इलाके में खुद…
जम्मू-कश्मीर में करीब 10 साल बाद विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर से 370 हटने और लद्दाख के अलग होने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव है। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ऐसा बयान दिया है जिसपर विवाद बढ़ सकता है। महबूबा ने कहा है कि अगर अब्दुल्ला खानदान ने पाकिस्तान का एजेंडा फॉलो किया होता तो आज कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा होता। हम आजाद होते या फिर उस पार होते- महबूबा श्रीनगर के पुराने शहर के…
अमरावती: विश्व प्रसिद्ध तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसाद में मिलावट की पुष्टि हो गई है। टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, प्रसाद बनाने वाले घी में जानवरों की चर्बी की हुई पुष्टि हुई है। इसका दावा टीडीपी ने किया है। लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी के कथित उपयोग को लेकर उठे विवाद के बीच सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि गुजरात स्थित पशुधन प्रयोगशाला की तरफ से मिलावट की पुष्टि की गई है। टीडीपी ने दावा किया है कि तिरुपति के प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के रूप में वितरित किए जाने वाले लड्डू बनाने के लिए गोमांस…
जयपुर: बुधवार को प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने मीटिंग की. सात सीटों पर होने वाले उप-चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई साथ ही टिकट के दावेदार नेताओं से भी फीडबैक लिया गया. मीटिंग के बाद प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष और प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी सातों सीटों को हम लोग जीत रहे है और किस पार्टी से गठबंधन होगा इसका फैसला आला कमान करेगी. डोटासरा ने कहा कि हम संगठन का विस्तार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने ये तय किया है कि सात दिन में प्रत्येक मंडल अध्यक्ष के साथ…
जम्मू:जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। इसमें सेना का आर्माडा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चार जवान घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब सेना का वाहन पहाड़ी मार्ग पर चलते हुए अचानक नियंत्रण खो बैठा और खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो जवानों को बेहतर इलाज…