Browsing: राज्य

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अयोध्या के राम मंदिर निर्माण से जुड़े कई अहम पहलुओं पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के दौरान राजस्थान के भरतपुर स्थित बंसी पहाड़पुर से पत्थर भेजे जा रहे थे और इसी दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण समिति के महासचिव चंपत राय से अवैध खनन को लेकर विशेष आग्रह किया था। गहलोत ने कहा कि दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने चंपत राय से स्पष्ट कहा था कि राम मंदिर जैसा पवित्र निर्माण कार्य हो रहा है, इसलिए इसमें अवैध खनन से…

Read More

सीकर/खाटूश्यामजी। दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ राजस्थान के बुरानिया परिवार ने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। खाटूश्यामजी के भक्त इस परिवार ने अपने बेटे की शादी बिना दहेज, बेहद सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। मदनी निवासी अर्जुनराम बुरानिया के पुत्र सुभाष बुरानिया का विवाह मंड निवासी पंछीलाल की पुत्री सरोज के साथ हुआ। सरोज राजस्थान पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि सुभाष फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। दोनों ही बाबा खाटूश्याम के परम भक्त हैं। शादी में न तो दहेज लिया गया और न ही दिया…

Read More

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक निजी बस ट्रेलर से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में जा गिरी और उसमें आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया के पास तड़के करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बस चालक को…

Read More

Kota Medical College Hospital के गायनिक वार्ड में बुधवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां एक साथ 6 प्रसूताओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाकी 5 की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। सभी को तुरंत नेफ्रोलॉजी और गायनिक वार्ड में शिफ्ट कर इलाज दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कुल 13 महिलाओं को एक साथ दवाएं दी गई थीं, जिनमें से 6 को गंभीर दिक्कतें होने लगीं। प्रभावित महिलाओं में ब्लड प्रेशर गिरना, प्लेटलेट्स कम होना और यूरिन बंद होने जैसे लक्षण देखे गए।…

Read More

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के दौरान कई जगहों से गड़बड़ी और हिंसा की शिकायतें सामने आई हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी का कहना है कि डायमंड हार्बर के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन में बीजेपी के चुनाव चिह्न के सामने टेप चिपका दिया गया, जिससे मतदाता उस विकल्प को चुन न सकें। इन आरोपों पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने संज्ञान लेते हुए कहा कि जिन बूथों पर ईवीएम में इस तरह की गड़बड़ी…

Read More

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के मोटागांव क्षेत्र के टामटिया गांव में एक हत्या की घटना ने पूरे इलाके का माहौल बिगाड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना की जड़ एक पुराना प्रेम संबंध था, जो खत्म होने के बावजूद दोनों परिवारों के बीच तनाव की वजह बना रहा। जानकारी के अनुसार, मृतक की बहन और कटारा फला गांव के एक युवक के बीच पहले प्रेम संबंध था। दोनों अब अलग होकर अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रहे थे, लेकिन पुराने विवाद के कारण दोनों परिवारों में रंजिश बनी हुई थी। इसी रंजिश ने गंभीर रूप ले लिया और आरोपी…

Read More

राजस्थान शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई जाने वाली चार पुस्तकों को पाठ्यक्रम से हटाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विभाग ने इन किताबों को विलोपित श्रेणी में शामिल करते हुए स्कूलों में इनके पढ़ाने और छात्रों के पढ़ने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने आधिकारिक आदेश जारी किया है, जिसमें संबंधित पुस्तकों के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज किए गए हैं। हटाई गई पुस्तकों में कक्षा 9, 10, 11 और 12 की एक-एक किताब शामिल है। ये सभी पुस्तकें राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, स्वतंत्रता आंदोलन और आजादी…

Read More

भारत की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वह शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां पहुंचते ही हरियाणा STF उसे अपनी कस्टडी में ले लेगी। साहिल चौहान कुख्यात कौशल चौधरी गैंग से जुड़ा बताया जाता है, जिसका संचालन हरियाणा की जेल से किया जाता है। वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की वांटेड सूची में भी शामिल है। उस पर विदेशी जमीन से कई कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की साजिश रचने और उन्हें अंजाम दिलाने के गंभीर आरोप हैं। हाल ही में…

Read More

राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क से एक बार फिर बाघ के जंगल से बाहर आने की घटना सामने आई है। इस बार चर्चित बाघिन नूरी (टी-39) अपने तय क्षेत्र से निकलकर जैतपुरा गांव के पास टोंक-चिरगांव नेशनल हाईवे 552 पर नजर आई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे बाघिन नूरी हाईवे पर बेखौफ अंदाज में टहलती दिखाई दी। उस समय सड़क पर ट्रैफिक कम था, लेकिन राहगीरों की नजर पड़ते ही यह खबर तेजी से फैल गई। किसी वाहन चालक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल…

Read More

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10वीं कक्षा के 2026 के परिणाम घोषित होते ही पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस साल कुल 94.23% छात्र पास हुए, जिसे अच्छा परिणाम माना जा रहा है। हालांकि कुछ छात्रों में असफलता को लेकर निराशा भी दिखी। जिलावार परिणामों में इस बार भी शेखावाटी क्षेत्र का दबदबा कायम रहा। झुंझुनूं 97.77% के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जबकि सीकर 97.43% के साथ दूसरे और नागौर 97.09% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। नागौर का प्रदर्शन खास रहा, जिसने जयपुर और जोधपुर जैसे बड़े जिलों को पीछे छोड़…

Read More