- राजस्थान में सर्दी का असर तेज, कई इलाकों में शीतलहर की चेतावनी
- कुवैत में ड्रोन हमले से दो इतालवी नागरिकों की मौत, ईरान ने आरोपों से किया इनकार
- आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष्मान-शरवरी की फिल्म, पारिवारिक रिश्तों पर आधारित है कहानी
- केएल राहुल ने रचा टेस्ट क्रिकेट में इतिहास, चारों SENA देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने
- गोवा में बनेगी आधुनिक फिल्म सिटी, फिल्म निर्माण और युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
- चूरू में पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर विशेष व्यवस्था, कई रास्तों पर किया गया यातायात डायवर्ट
- जयपुर में 4 से 6 दिसंबर तक सजेगा लोकमंथन, भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर होगा विशेष मंथन
- कोटा में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, कार के स्पेयर व्हील से मिली 16 किलो से अधिक अफीम
Browsing: हाईपर लोकल
बीकानेर : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की – ये G20 को महफ़िल कह रहे है देश के नागरिक होते हुए इन्हे शर्म आनी चाहिए। आगे उन्होंने सनातन धर्म मामले पर बोलते हुए कहा की प्रियंका, राहुल और सोनिया गांधी से पूछना चाहते है संविधान में सभी धर्मों का आदर करेंगे यहाँ मलेरिया और कोरोना जैसा सनातन को कहा जा रहा है राहुल,प्रियंका और सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूँ की वो सनातन के साथ है या उनके ख़िलाफ़ है स्पष्ट करे. वन नेशन…
राज्यपाल कलराज मिश्र को दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर बीकानेर: राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे बीकानेर। नाल हवाई अड्डे पर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण कुमार, राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति सतीश कुमार गर्ग, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति अम्बरीश शरण विद्यार्थी भी मौजूद रहे.
जयपुर रैली में युवाओ और छात्रों के पहुंचने की अपील की सीकर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को सीकर शहर के कृषि उपज मंडी में छात्रसंघ चुनाव को बहाल कराने और बेरोजगार युवाओं के हक के लिए आयोजित छात्र अधिकार रैली को संबोधित किया.रैली को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा कि छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग व नौजवानों के संघर्ष के लिए आगामी 14 सितंबर को जयपुर में बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने जयपुर में आयोजित होने वाली रैली में शेखावाटी सहित प्रदेश भर…
जेजेपी के कार्यालय का किया उद्घाटन, पलाना में शहीद ओमप्रकाश के घर भी पहुँचे चौटाला बीकानेर: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज बीकानेर पहुंचे जहाँ उन्होंने कहा की कैप्टन चंद्र चौधरी ने देश के लिए कारगिल युद्ध में बलिदान दिया, उनका मान करना हमारा कर्तव्य है. राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा राजस्थान में 25 सीटो पर हमारा टारगेट,पेपर लीक,क्राइम और ड्रग्स का प्रचलन युवाओ में बढ़ा है ऐसे में हम युवाओ के भविष्य को लेकर लड़ेंगे हम राजस्थान की विधानसभा की चाबी खोलेंगे,चुनावी के बाद फ़ैसला होगा की किस तरफ जाना। INDIA , यूपीए, एनडीए कितने…
(किसानो ने की मुआवजे की मांग ) चूरू: एक बार फिर विद्युत विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है जिससे किसानो का बड़ा नुकसान हुआ है, राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ तहसील के निकटवर्ती गांव लुहारा में मंगलवार रात 11 हजार केवी की विद्युत तार टूटने से खेतों में आग लग गई. आग से किसानों की खड़ी फसल और बाड़ जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ.एससी मोर्चा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल भाटी ने किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया और विद्युत विभाग के अधिकारियों से जर्जर पोल बदलने की मांग की.…
पत्र लिखकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने की दी चेतावनी कोटा: अपने ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी देने वाले है वरिष्ठ नेता और सांगोद विधायक भरत सिंह उन्होंने फिर से पत्र लिखकर चेताया है की गृहमंत्री द्वारा खान मंत्री भाया के भ्रष्टाचार में संरक्षण देने और बारां जिले में शामिल खान की झोपड़ियां गांव को कोटा जिले में शामिल नहीं करने से वह नाराज़ है. आने वाले 12 सितंबर को कोटा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चंबल रिवर फ्रंट का भव्य उद्घाटन किया जायेगा. उद्घाटन समारोह में 12 सितंबर को 4 बजे जब…
( जैसलमेर की घटना, वन विभाग की टीम मौके पर ) जैसलमेर : जैसलमेर से 15 किलोमीटर दूर सड़ीया गाँव की घटना है, जहाँ दोनों आरोपियों को चिंकारा हिरण खेत की तारबन्दी में फंसा हुआ मिला था. उन लोगो ने हिरण को फंसा देखकर शिकार की नियत से हिरण पर लाठी से वार किया, और बाद में उसे 5 किलोमीटर दूर संतुराम की ढाणी पर ले आये, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस व वन विभाग की टीम को सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर वहाँ पहुंची और उन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जांच में टीम को…
कोटा : राजस्थान के कोटा में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कोटा में डेंगू के जानलेवा होने से कोटा प्रशासन लगातार इसकी रोकथाम के प्रयास कर रहा है. वहीं अभी तक डेंगू के कारण 6 लोगों की मौत हो चुकी है.कोटा समेत प्रदेश में फैल रहे डेंगू के प्रकोप के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर की जांच ने डेंगू के घातक स्ट्रेन के एक्टिव होने की पुष्टि की है. डेंगू के डी-2 स्ट्रेन की वजह से मृत्युदर अन्य स्ट्रेन से ज्यादा है. इसकी चपेट में आने से डेंगू शॉक सिंड्रोम व डेंगू हेमेंरेजिक सिंड्रोम हो जाते है.…
भीलवाड़ा : भीलवाड़ा में हुई कांग्रेस के चुनावी सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को गुलाबपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘कामधेनु योजना’ का शुभारंभ किया. इस दौरान गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजस्थान पहुंचे पार्टी के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खरगे का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे बहुत अनुभवी राजनेता है, इसीलिए मैं बार-बार कहता हूं. अनुभव का विकल्प नहीं होता है कामधेनु योजना पर राजस्थान के सी एम् अशोक गहलोत ने कहा की इस योजना से राजस्थान के 80 लाख परिवार को फायदा मिलेगा. जहां…
शहर में जन्मोत्सव को लेकर सजे पंडाल, शहर में बड़े पंडाल के साथ घरों में लगाई गई झांकियाँ, बीकानेर: आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार है ऐसे में सभी जगह कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों ज़ोरो से की जा रही है इन सब के बीच शहर में कई बड़े पंडाल के साथ साथ घरों में कृष्ण जन्मोत्सव को झांकियाँ सजाई गई है. भारी संख्या में लोगो झांकियों को देखने पहुँच रहे है, और चारो और नन्द के आंनद भयो जय कन्हैया लाल की. चुनावी साल में जनसमस्याओं को भी मिली झांकियों में जगहबीकानेर के डागा चौक में बालकमल में भी बड़ी झांकी…