राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के दिग्गज नेताओं का लगातार दौरा जारी है. इसी कड़ी में आज अमित शाह अजमेर में रोड शो करेंगे. इसकी तैयारी के लिए 12 कमेटी बनाई गई है. जिन्हें अलग-अलग कार्यों का जिम्मा दिया गया है. रोड शो के द्वारा अलग-अलग चौराहों पर स्वागत मंच बनाए गए हैं जहां पर देवी देवताओं के रूप में धार्मिक मंत्र उच्चारण करते नजर आएंगे. वहीं पुष्कर से नगाड़ा वादक, शंकनाथ सहित रोड शो के रथ के आगे महिला मोर्चा की 51 महिलाएं केसरिया साफा पहनकर घोड़े पर सवार होकर झांसी की रानी का रूप धारण करके आगे-आगे चलेंगी.
Trending
- राजस्थान में नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, जयपुर पुलिस ने 4.30 लाख की जाली करेंसी पकड़ी
- राजस्थान के सरकारी स्कूल में विवाद के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई, छात्राओं के साथ वीडियो वायरल होने पर निलंबन
- बीकानेर के साइकिलिस्टों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय MTB चैंपियनशिप में जिले ने जीता खिताब
- राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 17 जिलों में बारिश के आसार; मौसम विभाग ने किया अलर्ट
- चित्तौड़गढ़ पहुंचे अमित शाह, आज अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
- राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बढ़ी सावधानी
- बीकानेर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, मशाल जुलूस के पहुंचने पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
- सियासत से ऊपर संवेदना! अर्जुनराम मेघवाल ने पेश की सकारात्मक राजनीति की मिसाल
