जयपुर : जयपुर के सिटी पैलेस से गणगौर की शाही सवारी का लवाजमा निकलने से पहले रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद भी गणगौर की सवारी देखने लोग त्रिपोलिया गेट और त्रिपोलिया बाजार में जुटे हैं। यहां सिटी पैलेस के त्रिपोलिया से सवारी निकलकर छोटी चौपड़ होती हुई ताल कटोरा तक जाती है। इस खास सवारी को देखने के लिए शहर में बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। लोक-कलाकार नृत्य करते हुए चलते हैं। विदेशी सैलानियों में भी इसे लेकर क्रेज है। सवारी यहां शाम 6 बजे निकलेगी। जोधपुर में आज शाम 5 बजे जालोरी गेट से भीतरी शहर होते हुए गणगौर की सवारी घंटाघर तक जाएगी। यहां शोभायात्रा में 30 झांकियां शामिल होंगी। खास बात ये है कि जोधपुर में गणगौर माता को करोड़ों रुपए की गोल्ड की ज्वेलरी पहनाई जाती है।
Trending
- राजस्थान में नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, जयपुर पुलिस ने 4.30 लाख की जाली करेंसी पकड़ी
- राजस्थान के सरकारी स्कूल में विवाद के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई, छात्राओं के साथ वीडियो वायरल होने पर निलंबन
- बीकानेर के साइकिलिस्टों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय MTB चैंपियनशिप में जिले ने जीता खिताब
- राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 17 जिलों में बारिश के आसार; मौसम विभाग ने किया अलर्ट
- चित्तौड़गढ़ पहुंचे अमित शाह, आज अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
- राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बढ़ी सावधानी
- बीकानेर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, मशाल जुलूस के पहुंचने पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
- सियासत से ऊपर संवेदना! अर्जुनराम मेघवाल ने पेश की सकारात्मक राजनीति की मिसाल
