- राजस्थान में नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, जयपुर पुलिस ने 4.30 लाख की जाली करेंसी पकड़ी
- राजस्थान के सरकारी स्कूल में विवाद के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई, छात्राओं के साथ वीडियो वायरल होने पर निलंबन
- बीकानेर के साइकिलिस्टों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय MTB चैंपियनशिप में जिले ने जीता खिताब
- राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 17 जिलों में बारिश के आसार; मौसम विभाग ने किया अलर्ट
- चित्तौड़गढ़ पहुंचे अमित शाह, आज अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
- राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बढ़ी सावधानी
- बीकानेर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, मशाल जुलूस के पहुंचने पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
- सियासत से ऊपर संवेदना! अर्जुनराम मेघवाल ने पेश की सकारात्मक राजनीति की मिसाल
Browsing: राज्य
नरेश मीणा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं और इन दिनों सरकार से उनका टकराव जग जाहिर है. नरेश मीणा का जन आंदोलन कुछ मामलों प्रदेश में काफी प्रभावी दिखा है. अब नरेश मीणा फिर सुर्खियों में आ गए हैं. यह किसी आंदोलन के लिए नहीं, बल्कि नरेश मीणा ने एक बार फिर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है. उन्होंने अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए ताल ठोक दिया है. उन्होंने कांग्रेस से टिकट की मांगी की है. हालांकि कहा है कि वह किसी भी हालत में चुनाव लड़ेंगे और 14 अक्टूबर को अपना नामांकन करवाएंगे.…
मोहनालाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (उदयपुर), की कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा के बयान पर बवाल जारी है. कुलपति के ‘औरंगजेब वाले बयान’ का मामला भीलवाड़ा में भी गूंज रहा है. भीलवाड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान कोटा यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रो. बीपी सारस्वत ने भी आपत्ति जाहिर की. भूगोल परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति सारस्वत भीलवाड़ा आए थे. इसी दौरान उन्होंने प्रो. सुनीता का मिश्रा का इस्तीफा मांगा. उन्होंने कहा, प्रो.सुनीता मिश्रा को बयान पर केवल माफी नहीं मांगनी चाहिए, इस्तीफा देना चाहिए और पश्चाताप भी करना चाहिए. कुलपति का बयान मेवाड़ का अपमान- प्रो. सारस्वत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन देशभर में सेवा और समर्पण के संदेश के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में अनोखे अंदाज में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। सीएम भजनलाल शर्मा ने मानसरोवर इलाके में सड़क किनारे ठेले पर खुद चाय बनाई और स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं को पिलाई। मुख्यमंत्री को चाय बनाते देख लोग चकित रह गए और उत्साह के साथ इस पल का हिस्सा बने। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसे अविस्मरणीय बताया। इसी मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘सेवा पखवाड़ा’ की भी शुरुआत की, जो 17 सितंबर से अगले 15 दिनों तक…
राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को किशनगढ़ उपखंड में एक औचक निरीक्षण किया. शासन सचिवालय, जयपुर से मिले निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई में कई सरकारी कार्यालयों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. इंस्पेक्शन टीम का नेतृत्व उप शासन सचिव सूर्य बहादुर वर्मा ने किया. टीम सुबह 9:45 बजे किशनगढ़ पहुंची और उसने तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, वाणिज्य कर विभाग, सरकारी अस्पताल और पीडब्ल्यूडी जैसे प्रमुख विभागों की कार्यप्रणाली और उपस्थिति रजिस्टर की जांच की. 43 रजिस्टरों में चौंकाने वाले आंकड़े टीम ने कुल 43…
राजस्थान में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कार्मिक विभाग ने कुल 222 आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग आदेश जारी किए हैं। इस सूची में कई अहम नाम शामिल हैं, जिनमें एक ऐसे अधिकारी को भी जिम्मेदारी दी गई है जो पहले करोड़ों की रिश्वत कांड में गिरफ्तार हो चुके हैं। दरअसल, आरएएस अफसर पुष्कर मित्तल को 2021 में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य से जुड़ी रिश्वतखोरी के मामले में एसीबी (ACB) ने गिरफ्तार किया था। आरोप था कि ठेकेदारों से करोड़ों रुपए की घूस की डील की जा रही थी। लंबे समय से पदस्थापन आदेश का इंतजार कर…
राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। कई जिलों में पानी भरने के कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा, वहीं नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा था। इस बीच, मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में मंगलवार से बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने लगी है और अगले एक सप्ताह तक अधिकांश इलाकों में केवल हल्की बारिश ही होगी। 📍 पूर्वी राजस्थान – कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में बारिश की तीव्रता में लगातार गिरावट रहेगी।…
राजस्थान में मानसून का असर एक बार फिर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर और उदयपुर जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया। वहीं, सिरोही, नागौर, पाली और टोंक समेत कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया गया है। विभाग के अनुसार, कोटा और उदयपुर संभाग में मध्यम से भारी तथा कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है। जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभागों के कुछ भागों में भी अच्छी बारिश की संभावना है।…
जयपुर: पूरे देश के साथ गुलाबी नगरी जयपुर में भी गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में बुधवार को खास रौनक देखने को मिली। तीन साल बाद गणेश चतुर्थी बुधवार के दिन पड़ने से भक्तों में विशेष उत्साह है। मंदिर में स्थापित 500 साल पुरानी गणेश प्रतिमा का आज विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान गणेश को स्वर्ण मुकुट और पन्ना जड़ित मुकुट पहनाया गया, जिससे उनकी आभा और भी दिव्य हो उठी। सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और हर तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे…
भरतपुर: भरतपुर के पूर्व राजपरिवार में एक बार फिर से संपत्ति विवाद खुलकर सामने आ गया है। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह और उनके बेटे अनिरुद्ध सिंह के बीच बंध बारैठा की कोठी को लेकर जंग छिड़ गई है। अनिरुद्ध सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि कोठी बंध बारैठा भरतपुर राजपरिवार की पैतृक संपत्ति है, जिसे उनके पिता ने अवैध तरीके से बेच दिया। उन्होंने कहा कि इस बिक्री के लिए न तो उन्होंने और न ही उनकी माता दिव्या सिंह ने अनुमति दी थी। उस समय वह विदेश में पढ़ाई कर रहे थे। अनिरुद्ध ने…
भीलवाड़ा: राजस्थान की टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा एक बार फिर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई की वजह से सुर्खियों में है। शहर के नामी कपड़ा कारोबारी मोहित के घर और दफ्तरों पर मंगलवार को इनकम टैक्स की टीम ने दबिश दी। लेकिन, छापेमारी से ठीक पहले व्यापारी मोहित कुछ अहम दस्तावेज लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद शहर के बाजारों में हड़कंप मच गया। 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को इनपुट मिला था कि गुर्जर मोहल्ले में रहने वाले मोहित के पास आय से अधिक संपत्ति और बेनामी लेन-देन से जुड़े कई अहम…