बीकानेर: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा परिवर्तन यात्रा से संगठन को मजबूती मिल रही है और कारकर्ता में जोश बढ़ रहा है, ये एक संकल्प है की बीजेपी की सरकार आएगी। 25 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करेंगे जहां यात्रा का समापन होगा।
भ्रष्टाचार के मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा की, ‘सीएम अशोक गहलोत के बयान पर आश्चर्य प्रकट करता हूँ,कहाँ जाँच करेंगे तो अब तक जाँच क्यों नहीं की,जनहित में कई काम करने पड़ते है, मैं लोकप्रिय कलेक्टर रहा,लोगो ने मुझ पर किताब लिखी, रॉबर्ट वाद्रा जमींन मामले में जब मैंने मुद्दा उठाया तो उसके बदले की भावना से इन्होंने जाँच की लेकिन उसमें कुछ भी सामने नहीं आया, मैं फिर चुनौती देता हूँ वो जाँच करवा ले,लाल डायरी का कलर तो लाल है लेकिन उसमें काले कारनामे छूपे है अशोक गहलोत के, जिससे डर लग रहा उनको।
‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर अर्जुनराम मेघवाल ने कहा की ‘बाबा शाहब ने जब संविधान लिखा तब विधायक,न्यायपालिका,कार्यपालिका और चुनावी प्रक्रिया संविधान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इंद्रा जी के वक़्त और जीपी मोमेंट के बाद से कमेटिया बनी, कांग्रेस भूल गई क्या ?,लॉ कमीशन ऑफ़ इंडिया 1999 से रिपोर्ट हो चुकी है की एक साथ चुनाव करवाओ,आचार संहिता लगती है विकास के काम रुकते है, पीएम कई मंचों से ही कह चुके है की देश में इलेक्शन रिफार्म की बात लंबे समय से चल रही है, हाईलेवल कमिटी बनी है उस पर राय ली जाएगी,सुझाव और चर्चा होगी, इसमें भी कांग्रेस राजनीति कर रही है इन्हे आपत्ति है. पर ये इतना पवित्र काम है.
Trending
- राजस्थान में नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, जयपुर पुलिस ने 4.30 लाख की जाली करेंसी पकड़ी
- राजस्थान के सरकारी स्कूल में विवाद के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई, छात्राओं के साथ वीडियो वायरल होने पर निलंबन
- बीकानेर के साइकिलिस्टों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय MTB चैंपियनशिप में जिले ने जीता खिताब
- राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 17 जिलों में बारिश के आसार; मौसम विभाग ने किया अलर्ट
- चित्तौड़गढ़ पहुंचे अमित शाह, आज अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
- राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बढ़ी सावधानी
- बीकानेर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, मशाल जुलूस के पहुंचने पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
- सियासत से ऊपर संवेदना! अर्जुनराम मेघवाल ने पेश की सकारात्मक राजनीति की मिसाल
