जयपुर : राजस्थान मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की हुई वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित किए जाने का ऐलान किया गया. पुरे देश में सबसे महंगा पेट्रोल – डीजल राजस्थान में है ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ पंप संचालकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है. क्यूंकि राजस्थान में पेट्रोल -डीजल पर वैट पड़ोसी राज्यों से अधिक है. इसी बात से नाराजगी जताते हुए पेट्रोल पंप संचालकों ने 13-14 सितंबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखे. इसके बाद सरकार द्वारा कोई पहल शुरू नहीं किए जाने पर पेट्रोल पंप संचालकों ने आज यानि की 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी. हड़ताल के चलते पुरे राज्य में हड़कंप मच गया और जल्दबाजी में सरकार को पेट्रोल पंप डीलर्स को बुलाकर बातचीत करनी पड़ी और आपसी समझौते के बाद हड़ताल स्थगित किए जाने का ऐलान किया गया.
Trending
- राजस्थान में नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, जयपुर पुलिस ने 4.30 लाख की जाली करेंसी पकड़ी
- राजस्थान के सरकारी स्कूल में विवाद के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई, छात्राओं के साथ वीडियो वायरल होने पर निलंबन
- बीकानेर के साइकिलिस्टों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय MTB चैंपियनशिप में जिले ने जीता खिताब
- राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 17 जिलों में बारिश के आसार; मौसम विभाग ने किया अलर्ट
- चित्तौड़गढ़ पहुंचे अमित शाह, आज अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
- राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बढ़ी सावधानी
- बीकानेर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, मशाल जुलूस के पहुंचने पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
- सियासत से ऊपर संवेदना! अर्जुनराम मेघवाल ने पेश की सकारात्मक राजनीति की मिसाल
