हाल ही में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था और अब बारी है साल के अंतिम सूर्य ग्रहण की। यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 की रात 10:59 बजे से शुरू होकर 22 सितंबर की सुबह 3:23 बजे तक रहेगा। ग्रहण आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा।
इस ग्रहण की खगोलीय दृश्यता न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी हिस्सों में रहेगी। लेकिन भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन केवल वहीं लागू होता है जहां ग्रहण दिखाई देता है। चूंकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।
इस बार खास बात यह है कि ग्रहण काल के दौरान ही पितृ पक्ष का समापन और नवरात्रि की शुरुआत होगी। हालांकि भारत में सूतक लागू न होने के कारण धार्मिक अनुष्ठानों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।