- करौली में ACB का बड़ा ट्रैप: नादौती SDM समेत तीन अधिकारी 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए
- राजस्थान शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 9वीं से 12वीं तक की 4 इतिहास किताबें पाठ्यक्रम से बाहर
- बीकानेर की बेटी दयावंती सोनी की बड़ी उड़ान, जयपुर में Dayavanti Associates के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ
- टीज़र में छिपी रही Yash की रावण झलक, कुछ सेकंड के सीन ने बढ़ाई उत्सुकता
- थाईलैंड से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचेगा NIA का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, दिल्ली एयरपोर्ट पर STF लेगी हिरा
- इस्लामाबाद वार्ता से पहले ख्वाजा आसिफ की विवादित पोस्ट से बवाल, अमेरिका की नाराजगी के बाद X से हटाना पड़ा ब
- चित्तौड़गढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, खंभा टूटने पर दो सगे भाइयों के परिवारों में कुल्हाड़ी-लाठी चली
- रणथंभौर से हाईवे तक पहुंची बाघिन नूरी, जैतपुरा गांव के पास दिखने से वन विभाग सतर्क
Author: न्यूज़ डेस्क
भीलवाड़ा: गुजरात से सटे राजस्थान के इलाकों में चांदीपुरा वायरस अपने पैर पसार चुका है. अब तक राज्य के दो बच्चे इस वायरस से संक्रमित होकर अपनी जान गवां चुके हैं. पहला मामला 15 जुलाई को सामने आया, जिसमें उदयपुर निवासी एक बच्चे की गुजरात में मौत हो गई. जबकि दूसरा मामला गुरुवार देर रात को सामने आया, जब शाहपुरा जिले के इटड़िया गांव में रहने वाली 2 साल की बच्ची ने गुजरात के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. शुक्रवार सुबह पीपीई किट में हंसा का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…
पेरिस ओलंपिक 2024: विनेश फोगाट का मुद्दा अब काफी बड़ा हो गया है। पूरे देश को अब इनकी याचिका पर CAS के फैसले का इंतजार है। आपको बता दें कि विनेश फोगाट को उनके फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया था. विनेश फोगाट इसी बीच विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल की मांग को लेकर फैसला अभी भी फंसा हुआ है। हालांकि उनके आवेदन को 8 अगस्त को स्वीकार कर लिया गया था। दरअसल महिलाओं की रेसलिंग में 50 किग्रा प्रतियोगिता के गोल्ड मैच से पहले विनेश फोगाट को 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित…
पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में अपने सफर का अंत ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ किया। इस मुकाबले के बाद इंडियन हॉकी टीम के अहम सदस्य गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने 18 साल लंबे अपने करियर को भी अलविदा कहा। भारतीय टीम का पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला स्पेन की टीम के खिलाफ था जिसे उन्होंने 2-1 के अंतर से अपने नाम करने के साथ ओलंपिक के इतिहास में 52 साल बाद लगातार 2 ओलंपिक में पदक जीतने का कारनामा किया है। टीम इंडिया की इस शानदार जीत के बाद फॉरवर्ड में खेलने वाले मनदीप सिंह ने…
ओलंपिक 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत जहां 26 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई थी तो वहीं 11 अगस्त को क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। भारतीय ओलंपिक संघ की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की तरफ से ध्वजवाहक की जिम्मेदारी शूटिंग में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालीं मनु भाकर के साथ हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश संभालेंगे। इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी में भारत के लिए पीवी सिंधु ने जहां महिला ध्वजवाहक की भूमिका अदा की थी तो वहीं शरत कमल ने पुरुष ध्वजवाहक की जिम्मेदारी को संभाला था।…
बांग्लादेश : राष्ट्रीयपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के प्रेस सचिव, नोबेल विजेता रहे माइक्रोफाइनेंस के अग्रणी मुहम्मद यूनुस शेख हसीना के इस्तीफा देकर देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करेंगे। आबेदीन ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी एपी के जरिए ये जानकारी दी है कि विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के बाद ये निर्णय लिया गया है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने छात्र नेताओं और तीनों सैन्य सेवाओं के प्रमुखों के साथ बैठक करने के बाद मुहम्मद यूनुस को इस पद पर नियुक्त किया, स्थानीय मीडिया ने मंगलवार देर रात एक बयान और राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारियों के हवाले से…
शेयर मार्केट: शेयर बाजारों में पिछले हफ्ते शुरू हुई गिरावट ने सोमवार को मार्केट खुलते ही विकराल रूप धारण कर लिया। भारतीय शेयर बाजार 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि जापान का स्टॉक मार्केट इंडेक्स Nikkei 225 तो 11 प्रतिशत से भी ज्यादा गिर गया। आम निवेशकों इस भयानक गिरावट की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो दुनियाभर के बाजारों में तबाही मच गई। अमेरिका से जुड़ी हैं दुनियाभर के बाजारों में मची तबाही की जड़ें पूरी दुनिया के शेयर बाजार में मची इस तबाही की…
दिल्ली : दिल्ली के राजिंदर नगर के कोचिंग के UPSC के स्टूडेंट्स की मौत के बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा को लेकर स्वतः संज्ञान लिया है, इसके बाद कोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार व एमसीडी को शो-कॉज नोटिस भेजा है। सुप्रीम कोर्ट ने कोचिंग संस्थानों में हाल ही में हुई घटनाओं पर अपनी चिंता व्यक्त की, इसके बाद कोचिंग सेंटरों में सेफ्टी को लेकर सरकार को नोटिस भेजा। हाल ही हुए हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आज कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानदंडों से संबंधित मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लिया। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि…
दिल्ली: भारक और श्रीलंका मछुआरों के मुद्दे पर एक बार फिर से आमने-सामने हैं। दरअसल, गुरुवार को श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज और भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव के बीच टक्कर हुई थी। इस घटना में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई और एक अब तक लापता है। अब भारत ने इस घटना को लेकर श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में में तलब किया है। मछुआरे की मौत को लेकर भारत ने श्रीलंका के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से। कच्चाथीवु द्वीप के उत्तर में हुई घटना भारतीय मछुआरों…
ओलंपिक 2024 : पेरिस ओलंपिक में भारत ने तीसरा मेडल जीत लिया है। भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। स्वप्निल ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में कमाल करते हुए 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के फाइनल में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। कुसाले ने 451.4 का कुल स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहते हुए देश को एक और पदक दिलाया। ऐसा पहली बार है जब भारत को इस स्पर्धा में ओलंपिक पदक मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वप्निल कुसाले…
दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में हुई भीषण बारिश के कारण चिपचिपाती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं इस दौरान कई राज्यों में कहीं भीषण तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि दिल्ली में 2 अगस्त तक तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली एनसीआर में चिपचिपाती उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दरअसल बुधवार की शाम दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई घंटों तक भारी बारिश देखने को मिली। कई इलाकों में इस कारण जलभराव का सामना करना पड़ा और सड़कों पर ट्रैफिक जाम…