नई दिल्ली: असम से दिल्ली के चिड़ियाघर में लाए गए एक सींग वाले नर गैंडे ‘धर्मेंद्र’ की अप्राकृतिक मौत हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘धर्मेंद्र’ आज सुह अपने बाड़े में मरा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि सितंबर 2024 में यहां लाया गया 11 साल का यह गैंडा अच्छी हालत में था और उसे स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या नहीं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धर्मेंद्र’ को प्रजनन की उम्मीद में चिड़ियाघर में ‘अंजुहा’ नाम की एक मादा गैंडे के साथ रखा गया था। बता दें कि बुधवार को ही एक सफेद मादा बाघिन की मौत की भी खबर सामने आई थी।
Trending
- राजस्थान में नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, जयपुर पुलिस ने 4.30 लाख की जाली करेंसी पकड़ी
- राजस्थान के सरकारी स्कूल में विवाद के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई, छात्राओं के साथ वीडियो वायरल होने पर निलंबन
- बीकानेर के साइकिलिस्टों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय MTB चैंपियनशिप में जिले ने जीता खिताब
- राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 17 जिलों में बारिश के आसार; मौसम विभाग ने किया अलर्ट
- चित्तौड़गढ़ पहुंचे अमित शाह, आज अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
- राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बढ़ी सावधानी
- बीकानेर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, मशाल जुलूस के पहुंचने पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
- सियासत से ऊपर संवेदना! अर्जुनराम मेघवाल ने पेश की सकारात्मक राजनीति की मिसाल
