Author: न्यूज़ डेस्क

जयपुर: राजस्थान सरकार की और से ने कल देर शाम लगभग दो दर्जन आरएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. RAS निधि सिंह, सहायक जिला कलेक्टर, बूंदी, RAS सविना विश्नोई को लगाया आयुक्त, नगर परिषद, श्रीगंगानगर, RAS निधि नारनोलिया को लगाया सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), बानसूर, RAS मोनिका जाखड़ को लगाया सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), RAS शिप्रा शर्मा को लगाया उपखंड अधिकारी, वजीरपुर (गंगापुर सिटी), RAS संघमित्रा बरड़िया को लगाया उपखंड अधिकारी, मांगरोल (बारां), अजमेर, RAS सुप्रिया को लगाया सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), टोंक, RAS प्रियंका बिश्नोई को लगाया सहायक कलेक्टर, जोधपुर, RAS विरेंद्र सिंह द्वितीय को लगाया उपखंड अधिकारी (सेड़वा) बाड़मेर ट्रांसफर…

Read More

एशिया कप 2023 : बैटिंग में भारतीय टीम भले ही लड़खड़ाई पर गेंदबाजों ने संघर्ष कर रही श्रीलंकाई टीम को ऑल आउट कर भारत को एशिया कप के फाइनल में पहुंचा दिया. मंगलवार को खेले गए मैच में दुनिथ वेल्लालागे को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. केएल राहुल, विराट के सैंकड़े और कुलदीप के पंजे के अगले ही दिन भारत कोलंबो में एशिया कप के एक और सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ने उतरा. टॉस जीत कर रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, पाकिस्तान के साथ कल खेलने उतरे शार्दुल…

Read More

भरतपुर: जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर बुधवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यात्रियों से भरी एक बस में पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में बस में सवार 11 यात्रियों की मौत हो गई और 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. भरतपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए 11 लोगों की मौत पर दुख जताया. मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल साइट पर ट्वीट कर मृतकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है. सीएम गहलोत…

Read More

(केंद्रीय कानून मंत्री पर लगाए थे गंभीर) नई दिल्ली: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. हाल में पार्टी ने कैलाश मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्र अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ बयानबाजी को लेकर जबाव-तलब किया था और उनके बयानों के लेकर अनुशासनहीनता को नोटिस थमाया गया था. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर प्रदेश अनुशासन समिति ने कैलाश मेघवाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 दिनों के भीतर जबाव मांगा गया था. माना जा रहा है कि कैलाश मेघवाल का निलंबन केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल…

Read More

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे दो दिवसीय G20 समिट आज अपने अंतिम चरण में पहुंच गई. ब्राजील के राष्ट्रपति सिल्वा जब राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने गए. तो वह पल व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए पर काफी भावुक करने वाला था. महात्मा गांधी के व्यक्तित्व का उनके जीवन पर बड़े स्तर पर प्रभाव पड़ा. उन्होंने कहा कि मेरे व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन में महात्मा गांधी के अहिंसा के नियम ने कई बदलाव किए. अहिंसा को मैंने आजीवन अमल किया. मैं श्रमिक आंदोलनों से जुड़ा रहा और श्रमिकों के हित के लिए लड़ा. आज जब…

Read More

टोंक: भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा मंगलवार को टोंक जिले में पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के रथ पर सवार होकर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का बुलडोजर पर चढ़कर फूल बरसाकर स्वागत किया. यात्रा निवाई, टोंक, उनियारा-देवली और मालपुरा-टोडारायसिंह क्षेत्र में रहेगी. यात्रा के दौरान जगह- जगह कार्यकर्ता बुलडोजर से पुष्पवर्षा करतें दिखे.गौरतलब है चुनावी साल में टिकट चाहने वालों नेताओं में स्वागत और शक्ति प्रदर्शन की होड़ मची है. जगह-जगह नेताओं का पोस्टर वॉर देखा जा सकता है. वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं ने कही पीले चावल बांटकर तो कही…

Read More

न्यूजीलैंड : भारत में इस साल वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन होना है और इस विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड ने टीम का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड की टीम में केन विलियमसन की वापसी हुई है. केन विलियमसन चोट के चलते लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर थे. केन को आईपीएल के दौरान यह चोट लगी थी. केन विलियमसन को टीम की कमान सौंपी गई है. हालांकि अभी यह कंफर्म नहीं हैं कि घुटने की गंभीर चोट से उबर रहे केन विलियमसन कब खेलने के लिए फिट होंगे. न्यूजीलैंड ने सोमवार को टीम का ऐलान किया है,…

Read More

कोटा : कोटा के बहुप्रतीक्षित चंबल रिवर फ्रंट का उद्घाटन हुआ. UDH मंत्री शांति धारीवाल के साथ कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए, चम्बल रिवर फ्रंट के उद्घाटन से कोटा की जनता में ख़ुशी की लहर. कोटा में विकसित चम्बल रिवर फ्रंट आर्किटेक्ट का देशभर में अद्वितीय नमूना है. इस पर विकास के साथ पर्यटन, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण के साथ नदी के सौंदर्यकरण जैसे कार्य किए गए हैं. यहां पर चम्बल माता की 242 फ़ीट ऊंची संगमरमर की मूर्ति भी स्थापित की गई है. चम्बल रिवर फ्रंट के जवाहर घाट पर पं. जवाहर लाल नेहरू का दुनिया का सबसे बड़ा…

Read More

बीकानेर : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की – ये G20 को महफ़िल कह रहे है देश के नागरिक होते हुए इन्हे शर्म आनी चाहिए। आगे उन्होंने सनातन धर्म मामले पर बोलते हुए कहा की प्रियंका, राहुल और सोनिया गांधी से पूछना चाहते है संविधान में सभी धर्मों का आदर करेंगे यहाँ मलेरिया और कोरोना जैसा सनातन को कहा जा रहा है राहुल,प्रियंका और सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूँ की वो सनातन के साथ है या उनके ख़िलाफ़ है स्पष्ट करे. वन नेशन…

Read More

राज्यपाल कलराज मिश्र को दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर बीकानेर: राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे बीकानेर। नाल हवाई अड्डे पर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण कुमार, राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति सतीश कुमार गर्ग, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति अम्बरीश शरण विद्यार्थी भी मौजूद रहे.

Read More