Author: न्यूज़ डेस्क

जैसलमेर में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस अचानक आग की चपेट में आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक बस में 17 बच्चे सवार थे। इंजन की तरफ से धुआं निकलता देखकर चालक ने तुरंत बस रोक दी और बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है। बस हालांकि पूरी तरह जल गई। घटना के…

Read More

बादलों ने बदला राजस्थान का मौसम, कई संभागों में तेज बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जयपुर: राजस्थान में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर तेज हो सकता है। जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर सहित कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश से जहां लोगों को…

Read More

‘हमारी परंपराएं अलग हैं…’, UCC के बीच आदिवासी समाज को लेकर उदयपुर सांसद ने रखी बड़ी मांग उदयपुर। राजस्थान में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर चर्चा के बीच आदिवासी समाज से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा सामने आया है। उदयपुर से भाजपा सांसद मन्नालाल रावत ने सरकार से आग्रह किया है कि आदिवासी समुदायों की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रस्तावित कानून के दायरे से अलग रखने पर विचार किया जाए। सांसद का कहना है कि आदिवासी समाज की अपनी विशिष्ट परंपराएं, सामाजिक व्यवस्थाएं और सांस्कृतिक पहचान है। ऐसे में किसी भी…

Read More

मोबाइल नेटवर्क पर लगेगा ‘ब्रेक’, महिला पर्यवेक्षक परीक्षा में 20 केंद्रों पर पहली बार जैमर का ट्रायल जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। परीक्षा में किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक नकल को रोकने के लिए 20 परीक्षा केंद्रों पर सिग्नल जैमर लगाने की तैयारी है। यह व्यवस्था 24 जुलाई को होने वाली परीक्षा के दौरान पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आजमाई जाएगी। जैमर के जरिए परीक्षा केंद्र के आसपास मोबाइल नेटवर्क को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि मोबाइल फोन या अन्य…

Read More

बीकानेर बनेगा डेस्टिनेशन वेडिंग की नई पहचानहोटल फेडरेशन के मंच से पर्यटन को मिलेगी नई दिशा बीकानेर: होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (बीकानेर संभाग) की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शनिवार, 11 जुलाई को सायं 6:00 बजे से कपिल धारा, बीकानेर में आयोजित होगा यह आयोजन केवल शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं, बल्कि बीकानेर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने और उसे डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में किया जा रहा है । समारोह में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय…

Read More

मुंबई। अपनी शानदार अदाकारी और रोमांटिक किरदारों से दर्शकों का दिल जीत चुकी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अब बड़े पर्दे पर बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाली हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘मीसा’ में रश्मिका पहली बार दमदार एक्शन करती दिखाई देंगी। फिल्म के शूटिंग सेट से सामने आई कुछ तस्वीरों में वह अंडरवॉटर फाइट सीक्वेंस की तैयारी और शूटिंग करती नजर आ रही हैं। वायरल तस्वीरों में रश्मिका की पीठ पर गहरे घाव और चाकू के निशान का मेकअप दिखाई दे रहा है, जो फिल्म के एक्शन दृश्यों का हिस्सा है। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 191 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी दे दी है। दल में कुल 126 खिलाड़ी और 51 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। खिलाड़ियों में 78 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और विभिन्न खेल महासंघों के चुने गए पदाधिकारियों के विदेश दौरे और ठहरने का खर्च सरकार वहन नहीं करेगी। केवल खिलाड़ियों, कोच, मेडिकल टीम और अधिकृत सहयोगी स्टाफ के खर्च को ही सरकारी…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। गुरुवार सुबह से राज्यभर में 14 क्षेत्रीय इकाइयों की 58 टीमें 102 लोगों से पूछताछ कर रही हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि शहजाद भट्टी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश कर रहा था। प्रारंभिक जांच और विभिन्न एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार, शहजाद भट्टी अपने सहयोगियों आबिद जाट उर्फ आबिद छल, अजमल गुजर, हम्माद मेमन, राणा हुनैन और अशरफ बशीर आलम के साथ मिलकर भारत में अपना…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने संघ पृष्ठभूमि से जुड़े वरिष्ठ नेता आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम को मंजूरी देते हुए आधिकारिक घोषणा की है। आशुतोष तिवारी जल्द ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आशुतोष तिवारी लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी से जुड़े रहे हैं। वह आरएसएस के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वे मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष की…

Read More

श्रीगंगानगर | रायसिंहनगर रायसिंहनगर क्षेत्र में अपने ही 13 वर्षीय पुत्र की हत्या करने के मामले में अदालत ने आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) विपिन बिश्नोई की अदालत ने आरोपी राजकुमार उर्फ निकू, निवासी गांव 11 BGD, को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा के साथ 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन के अनुसार, आरोपी ने 29 अप्रैल 2025 को शराब के नशे में अपने 13 वर्षीय पुत्र गौरव की हत्या कर दी थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पर्याप्त साक्ष्य और गवाह अदालत के…

Read More