- बीकानेर से उठेगी ग्लोबल टूरिज्म की नई उड़ानहोटल फेडरेशन के शपथ ग्रहण समारोह (बीकानेर संभाग) में जुटेंगे सत्ता, प्रशासन और पर्यटन जगत के दिग्गज
- रोमांटिक इमेज से आगे बढ़ीं रश्मिका मंदाना, नई फिल्म में अंडरवॉटर एक्शन से करेंगी धमाकेदार वापसी
- ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 191 सदस्यीय भारतीय दल को हरी झंडी, नीरज चोपड़ा करेंगे अगुवाई
- पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, 102 लोगों से पूछताछ; युवाओं के लिए जारी की अहम चेतावनी
- दतिया उपचुनाव: बीजेपी ने आशुतोष तिवारी पर जताया भरोसा, संघ पृष्ठभूमि के नेता को बनाया उम्मीदवार
- शराब के नशे में 13 वर्षीय बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 27 हजार रुपये का जुर्माना
- E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल के तीखे सवाल, वाहन कंपनियों से पूछा- नुकसान हुआ तो जिम्मेदारी किसकी?
- सोलर हब के रूप में उभर रहा बीकानेरदेश-दुनिया की बड़ी कंपनियों का बढ़ा निवेश5 गीगावॉट (5000 मेगावाट) सोलर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजनभारत-अमेरिका और दक्षिण कोरिया की कंपनियां मिलकर करेंगी प्रोजेक्ट विकसित
Author: न्यूज़ डेस्क
रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को एक बार फिर शांति वार्ता के लिए मॉस्को आने का आमंत्रण दिया है। क्रेमलिन ने गुरुवार को बताया कि यह न्योता ऐसे समय भेजा गया है, जब अमेरिका के नेतृत्व में लगभग चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयास तेज हो गए हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार, रूस ने ज़ेलेंस्की को मॉस्को में बातचीत के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है, लेकिन अभी तक कीव की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। पेसकोव ने कहा कि यदि ज़ेलेंस्की मॉस्को आते हैं, तो उनकी सुरक्षा की…
देशभर में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस बार राजस्थान की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। बीकानेर की विश्वविख्यात उस्ता कला पर आधारित राजस्थान की झांकी ने फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अपनी भव्यता, सांस्कृतिक रंग और शिल्प सौंदर्य से सभी का मन मोह लिया। राजस्थान की झांकी “राजस्थान मरुस्थल का स्वर्ण स्पर्श” थीम पर तैयार की गई है। झांकी के डिजाइनर और पर्यवेक्षक हर शिव कुमार शर्मा के अनुसार, झांकी के अग्र भाग में राजस्थान के पारंपरिक लोक वाद्य रावणहट्टा का…
बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में शुक्रवार (24 जनवरी) सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मजदूरों को लेकर जा रही दो बसें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कई मजदूर घायल हो गए। हादसे में कुछ मजदूरों को गंभीर चोटें आने की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय मजदूरों से भरी बसें रिफाइनरी परिसर के भीतर उन्हें छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान एक चौराहे पर दोनों बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही रिफाइनरी की मेडिकल टीम मौके…
जयपुर में तेज रफ्तार थार गाड़ियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में एक बार फिर ब्लैक कलर की थार ने सड़क पर मौत बरपा दी। जयंती बाज़ार सर्किल पर हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा करीब रात 12:30 बजे हुआ। मोटरसाइकिल से जा रहे फैजान को तेज रफ्तार थार ने कुचल दिया। थार गाड़ी मनीष चला रहा था और उसके साथ अनुराग नाम का युवक मौजूद था। दोनों एमिटी कॉलेज के छात्र बताए…
राजस्थान कांग्रेस की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद के तहत राजस्थान यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इस एक फैसले में सभी पदाधिकारियों को उनके पदों से मुक्त कर दिया गया, जिससे प्रदेश संगठन में हलचल तेज हो गई है। यह आदेश दिल्ली से जारी किया गया है, जिस पर यूथ कांग्रेस प्रभारी विकास चिकारा, सह-प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला और कपिल देसाई के हस्ताक्षर हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि यह कदम संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार…
रीट मेन्स लेवल-2 परीक्षा के दौरान हिजाब को लेकर एक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश न मिलने का मामला सामने आया है, जिससे विवाद बढ़ गया है। कोटा के महावीर नगर एक्सटेंशन स्थित तिलक स्कूल परीक्षा केंद्र पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा तेज हो गई है। बूंदी जिले की रहने वाली अभ्यर्थी अलीशा 18 जनवरी को परीक्षा देने कोटा पहुंची थी। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों ने उससे हिजाब उतारने को कहा। अलीशा का कहना है कि उसके प्रवेश पत्र पर हिजाब में ही फोटो लगी हुई थी और…
लेक सिटी उदयपुर एक बार फिर रॉयल और डेस्टिनेशन वेडिंग का गवाह बनी, जहां फेयरमाउंट पैलेस में स्टेबिन और नूपुर ने एक-दूजे के साथ जिंदगी भर का साथ निभाने का वादा किया। उदयपुर पहले से ही डेस्टिनेशन मैरिज के लिए देश-विदेश में मशहूर रहा है और इस बार यहां बॉलिवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर की शादी ने खास सुर्खियां बटोरीं। 11 जनवरी को हुई इस ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इंस्टाग्राम पर सामने आई इन तस्वीरों को फैंस ‘फेयरीटेल वेडिंग’ बता रहे हैं। हर तस्वीर में स्टेबिन और नूपुर की…
राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल किसी बड़े पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नहीं है, जिससे बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी तरह का खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा। पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगामी 2 से 3 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है और सड़क व रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। जोधपुर,…
जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में शनिवार को राज्य स्तरीय नियुक्ति समारोह का आयोजन किया गया, जहां करीब 9 हजार नवचयनित पुलिस कॉन्स्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहे। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि यह दिन राजस्थान की कानून व्यवस्था और पुलिस बल के लिए बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि आज हजारों युवा राजस्थान पुलिस का हिस्सा बनने जा रहे हैं और यहीं से उनका प्रशिक्षण शुरू होगा। आने वाले समय में ये युवा राजस्थान की जनता की सुरक्षा और सुरक्षित राजस्थान के संकल्प को साकार करने…
अक्सर रेगिस्तान को वीरान और बेजान माना जाता है, लेकिन बीकानेर के पास स्थित जोड़बीड़ इस सोच को पूरी तरह बदल देता है। हर साल 5 जनवरी को मनाए जाने वाले ‘नेशनल बर्ड डे’ के आसपास यहां का नजारा देखते ही बनता है। जोड़बीड़ का आसमान हजारों परिंदों की चहचहाहट, उड़ानों और रंगों से जीवंत हो उठता है। यह जगह केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि प्रकृति के संतुलन को संजोए रखने वाली एक जीवित प्रयोगशाला है, जहां विलुप्त होती पक्षी प्रजातियां खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। जब साइबेरिया, मंगोलिया और कजाकिस्तान जैसे देशों में कड़ाके की सर्दी जीवन को…