- करौली में ACB का बड़ा ट्रैप: नादौती SDM समेत तीन अधिकारी 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए
- राजस्थान शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 9वीं से 12वीं तक की 4 इतिहास किताबें पाठ्यक्रम से बाहर
- बीकानेर की बेटी दयावंती सोनी की बड़ी उड़ान, जयपुर में Dayavanti Associates के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ
- टीज़र में छिपी रही Yash की रावण झलक, कुछ सेकंड के सीन ने बढ़ाई उत्सुकता
- थाईलैंड से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचेगा NIA का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, दिल्ली एयरपोर्ट पर STF लेगी हिरा
- इस्लामाबाद वार्ता से पहले ख्वाजा आसिफ की विवादित पोस्ट से बवाल, अमेरिका की नाराजगी के बाद X से हटाना पड़ा ब
- चित्तौड़गढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, खंभा टूटने पर दो सगे भाइयों के परिवारों में कुल्हाड़ी-लाठी चली
- रणथंभौर से हाईवे तक पहुंची बाघिन नूरी, जैतपुरा गांव के पास दिखने से वन विभाग सतर्क
Browsing: हाईपर लोकल
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़–घड़साना मार्ग पर नेशनल हाईवे 911 पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया, जब पराली से भरी दो ओवरलोडेड ट्रॉलियां आवारा पशु को बचाने के प्रयास में अचानक पलट गईं। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 2 घंटे तक लंबा जाम लगा रहा और लगभग 2 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। तेजी से पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी प्रशांत कौशिक और एसआई गोविंद राम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। एनएचएआई के साइट इंजीनियर रणजीत सिंह ने भी पहुंचकर जेसीबी और क्रेन की मदद से दोनों ट्रॉलियों…
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को डूंगरपुर पहुंचे, जहाँ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय जनजाति गौरव समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनजाति विकास के लिए 87 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। अपने संबोधन में CM शर्मा ने कहा कि आदिवासी समुदाय ने सदियों से प्रकृति, जल, जंगल और जमीन का संरक्षण किया है और उनके वीर महापुरुषों की वजह से आज प्रकृति जीवित है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, वंदे मातरम गीत रचयिता तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। महिला समूहों…
नई दिल्लीः सर्दी ने अब पूरे देश में दस्तक दे दी है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 13 नवंबर तक दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 4 से 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तर-मध्य महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता…
राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में मौसम लगातार बदल रहा है। एक ओर जहां ठंड का असर बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदूषण का स्तर भी तेजी से ऊपर जा रहा है। अब सुबह और रात के समय लोगों को ठंड का अधिक एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बीच, वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सोमवार के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह 7 बजे तक औसत AQI 346 रहा, जो ‘गंभीर’ श्रेणी…
Zoho ग्रुप के इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Arattai की लोकप्रियता कुछ समय पहले तेजी से बढ़ी थी, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। गूगल प्ले स्टोर पर ट्रेंड में रहने के बाद यह ऐप अब लिस्ट से बाहर हो गया है। इस बीच Arattai के को-फाउंडर और CEO श्रीधर वेंबू ने हाल ही में इंस्टैंट मैसेजिंग और UPI जैसी सेवाओं के लिए इंटरऑपरेबिलिटी (अंतरसंचालनीयता) की जरूरत पर जोर दिया था — और अब ऐसा लगता है कि WhatsApp ने वही फीचर अपनाने की तैयारी कर ली है। क्या है Interoperability? इंटरऑपरेबिलिटी का मतलब होता है — एक ऐप से…
नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। शुक्रवार को शीर्ष अदालत में हसीन जहां की उस याचिका पर सुनवाई हुई जिसमें उन्होंने अपने और बेटी के लिए गुजारा भत्ता (maintenance allowance) बढ़ाने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस मामले में मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर कहा कि वे अगली सुनवाई से पहले अपना पक्ष दर्ज करें।…
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने शुक्रवार को अखिलेश यादव से मुलाकात कर सियासी हलचल तेज कर दी। जेल से रिहा होने के बाद यह उनकी अखिलेश से दूसरी मुलाकात थी। मुलाकात के बाद आजम खान ने कहा, “हमारे साथ जो अन्याय हुआ, वैसा किसी और के साथ न हो। अदालतों से सबको न्याय मिलना चाहिए।” आजम खान ने कहा कि उनकी यूनिवर्सिटी, उनके समर्थकों और उनके खिलाफ हुई कार्रवाई ने उन्हें तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे टूटे नहीं। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा – “मैं जानबूझकर रेल की पटरी पर सिर…
कोटा : कोटा के वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमान राजेश कृष्ण बिड़ला को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, नेशनल मैनेजिंग बॉडी (मुख्यालय – नई दिल्ली) में डायरेक्टर पद पर सर्वाधिक मतों से निर्वाचित किए जाने पर सम्मानित किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में अभिनंदन समारोह का आयोजन गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सायं 5:30 बजे से ओपुलेंट होटल एंड रिसोर्ट, जसवंत विहार, बूंदी रोड, कोटा में आयोजित होगा। कार्यक्रम के आयोजक सत्यप्रकाश बालिता और महावीर सुवालका हैं, जिन्होंने कोटा सहित प्रदेशभर के समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों और रेड क्रॉस से जुड़े सदस्यों को इस सम्मान समारोह में आमंत्रित किया…
पुष्कर: विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेला 2025 इस बार पशुधन बाजार के दो बिल्कुल अलग चेहरे दिखा रहा है। एक तरफ करोड़ों रुपये के भैंसे और घोड़े अपनी कीमत और शोहरत से मेले की शान बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजस्थान की पहचान कहे जाने वाले ऊंटों की हालत चिंता जनक बनी हुई है। कभी ‘रेगिस्तान के जहाज’ कहे जाने वाले ऊंट अब मात्र ₹10,000 से शुरू होने वाली कीमतों पर बिक रहे हैं। मेले में इस बार मुर्रा नस्ल का भैंसा ‘बलबीर’, पंजाब की घोड़ी ‘नगीना’, और हरियाणा की ‘शहजादी’ जैसे पशु आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।…
जयपुर: भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना 2027 आयोजित की जाएगी। इस दिशा में तैयारियों का पहला चरण राजस्थान से शुरू हो रहा है। प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा ने मंगलवार को जनगणना से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। पहले चरण में 10 से 30 नवम्बर तक प्री-टेस्ट प्रक्रिया चलाई जाएगी। इसके तहत राजस्थान के तीन क्षेत्रों — जयपुर (किशनपोल जोन), बाड़मेर और गलियाकोट (डूंगरपुर) में डिजिटल जनगणना का ट्रायल होगा। इसके साथ ही स्व-गणना पोर्टल आम जनता के लिए 1 से 7 नवम्बर तक खुला रहेगा, जिसमें नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इस…